फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   employee of paytm infected in Gurgaon with Corona virus

गुरुग्राम : पेटीएम का कर्मचारी कोरोनावायरस से संक्रमित, बाकियों को जांच का सुझाव

Wed, 04 Mar 2020 09:43 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Mohit Mudgal Updated Wed, 04 Mar 2020 09:43 PM IST
विज्ञापन
employee of paytm infected  in Gurgaon with Corona virus
पेटीएम - फोटो : फाइल फोटो

गुरुग्राम में पेटीएम के कर्मचारी की जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पुष्टि हो गई है। कंपनी ने बुधवार ने को बयान जारी कर यह जानकारी दी हे। बयान में कंपनी ने कहा कि कर्मचारी हाल ही में इटली से छुट्टियां बिताकर लौटा था, जो कोरोनो वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में से एक है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन



बयान के अनुसार कंपनी ने अपने सभी कर्मचारियों को अगले कुछ दिनों के लिए घर से काम करने की सलाह दी है, जबकि कंपनी की गुरुग्राम इकाई में सफाई की जा रही है।कंपनी ने बताया कि कर्मचारी को उचित उपचार दिया जा रहा है। एहतियात के तौर पर टीम के सभी सदस्यों को तुरंत कोरोनावायरस की जांच के लिए सुझाव दिया है।


कंपनी ने कोरोनावायरस से संक्रमित कर्मचारी मिलने के बाद कंपनी एनसीआर में अपने सभी कार्यालयों की साफ-सफाई करवा रही है। चूंकि इसमें कुछ दिन लगने की संभावना है, इसलिए कंपनी 5 और 6 मार्च को एनसीआर में अपने कार्यालय बंद रखेगी और कर्मचारियों को घर से ही काम करने के निर्देश दिए हैं।

कंपनी ने सावधानी के तौर गुरुग्राम कार्यालय में कर्मचारियों से जुड़े हैं और उन्हें दो सप्ताह के लिए घर से काम करने और सभी आवश्यक सावधानी बरतने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed