फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   employee lock the bank when case end

कैश खत्म होते ही बैंककर्मी ताला लगाकर भागे

Sat, 03 Dec 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरूग्राम/पटौदी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरूग्राम/पटौदी Updated Sat, 03 Dec 2016 01:20 AM IST
सार

गुस्साए पेंशनधारकों ने  पटौदी-हेलीमंडी रोड पर लगाया जाम

विज्ञापन
employee lock the bank when case end
सिंडीकेट बैंक - फोटो : amar ujala

विस्तार

पटौदी के सिंडीकेट बैंक में शुक्रवार को भी कैश नहीं मिलने ग्राहकों ने बैंक कर्मियों को खूब खरी खोटी सुनाई। जिससे घबराकर बैंक कर्मी गेट पर ताला लगाकर भाग गए। शाम तक भी बैंक कर्मचारी वापस नहीं लौटे। बैंककर्मियों के व्यवहार से गुस्साए ग्राहकों ने एक घंटे तक हेलीमंडी-पटौदी रोड पार जाम लगा दिया।

विज्ञापन


बैंक में पेंशन लेने आए भूतपर्व सैनिक शाम तक उनके लौटने का इंतजार करते रहे। परंतु बैंक कर्मियों नहीं लौटने से निराश होकर वह सरकार व बैंक कर्मियों को कोसते हुए घरों को लौटे। बता दें कि पटौदी के सिंडीकेट बैंक में कैश को लेकर ज्यादा ही किल्लत बढ़ रही है।
विज्ञापन


गांव रणसिका निवासी बलवंत सिंह, पटौदी निवासी रधुबीर सिंह, ताजनगर निवासी तेजराम व रामकुंवार, मऊ निवासी जागेराम, जनोला निवासी रामश्ेावर बताया कि वह जब भी बैंक में जाते हैं, तो उन्हें कह दिया जाता है कि कैश नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि बैंक में आसपास गांवों के कर्मचारियों एवं पूर्व सैनिकों समेत बुढ़ापा पेंशन आती है। एक दिसंबर से ही पेंशनधारक बैंक के चक्कर लगा रहे हैं परंतु उन्हें वह नहीं मिल पा रही हैं। बुढ़ापा पेंशन दो महीने से नहीं मिली है। उन्हें घर की जरूरत का सामान खरीदना है। इसलिए पैसे की जरूरत है। लोगों का कहना है कि यदि कैश नहीं था, तो कम से कम वह बैंक में रहते। लोगों को स्थिति की जानकारी तो मिल जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed