फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Employee hired without verification later ran off with lakhs of money crime news in delhi

दिल्ली: पहले कारोबारी का विश्वास जीता, फिर लाखों रुपये ले उड़ा कर्मचारी

Sat, 12 Sep 2020 07:24 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 12 Sep 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
Employee hired without verification later ran off with lakhs of money crime news in delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

नई दिल्ली के एक कारोबारी को बिना पड़ताल के एक शख्स को काम पर रखना भारी पड़ गया। पहले तो कर्मचारी ने खूब मेहनत से काम कर मालिक का विश्वास जीत लिया। कारोबारी उससे बैंक में पैसा जमा करवाने और हिसाब देखने का काम करवाने लगा। 

विज्ञापन


इसके बाद मौका पाकर कर्मचारी चार लाख रुपये लेकर फरार हो गया। पुलिस ने कॉल डिटेल से आरोपी कर्मचारी सुरेश उर्फ विक्की (23) को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से 2.98 लाख रुपये बरामद किए हैं। 
विज्ञापन


बाकी एक लाख रुपये सुरेश ने अपने खाते में जमा करा दिए थे। कोतवाली थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त अंटो अल्फोंस ने बताया कि गुरुवार को भागीरथी पैलेस के दुकानदार मोहम्मद अजीम ने अपने कर्मचारी सुरेश के खिलाफ शिकायत दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अजीम की मार्केट में इलेक्ट्रिक उपकरणों की दुकान है। करीब डेढ़ साल पूर्व अजीम ने सुरेश को 12 हजार रुपये प्रति माह की नौकरी पर रखा था। विश्वास होने पर अजीम उसे बड़ी रकम देकर इधर-उधर भेजने लगा। 

इस बीच बुधवार को सुरेश चार लाख रुपये लेकर रफूचक्कर हो गया। उसका मोबाइल भी बंद था। पुलिस ने अजीम की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। अजीम ने सुरेश का नंबर पुलिस को दिया, जो लगातार बंद था। 


पुलिस ने फौरन उसके नंबर की सीडीआर निकलवाई। पुलिस ने उन लोगों से पूछताछ की तो सुरेश के नोएडा में होने का पता चला। शुक्रवार को वहां छापामारी कर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed