फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Emphasis on robotics and navigation technology in spine surgery

Delhi NCR News: स्पाइन सर्जरी में रोबोटिक्स और नेविगेशन तकनीक पर जोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 08:59 PM IST
विज्ञापन
-कार्यक्रम में देशभर से स्पाइन सर्जन और हेल्थकेयर विशेषज्ञ शामिल हुए
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रीढ़ की हड्डी के इलाज में रोबोटिक्स, नेविगेशन सिस्टम और मिनिमली इनवेसिव सर्जरी जैसी नई तकनीकों का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। इन तकनीकों से जटिल स्पाइन सर्जरी को अधिक सटीक और सुरक्षित बनाने में मदद मिल रही है। यह जानकारी एक निजी अस्पताल की ओर से आयोजित स्पाइन कोर्स 2026 में सामने आई। कार्यक्रम में देशभर से स्पाइन सर्जन और हेल्थकेयर विशेषज्ञ शामिल हुए।
विशेषज्ञों ने कमर और गर्दन की रीढ़ की समस्याओं के अलावा स्कोलियोसिस, काइफोसिस, लॉर्डोसिस और स्पोंडिलोलिस्थिसिस जैसी स्थितियों पर जानकारी साझा की। स्पाइनल इंफेक्शन, रीढ़ की चोट, ट्यूमर और ऑस्टियोपोरोसिस से जुड़ी समस्याओं के इलाज पर भी चर्चा हुई। सर्जिकल वीडियो, एक्सपर्ट सेशन, पैनल चर्चा और डिबेट के जरिए डॉक्टरों को नई तकनीकों के व्यावहारिक इस्तेमाल की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

अस्पताल में स्पाइन सर्विसेज के चीफ और डायरेक्टर डॉ. कालीदत्त दास ने कहा कि रोबोटिक्स, नेविगेशन और मिनिमली इनवेसिव तकनीकों से स्पाइन के इलाज में तेजी से बदलाव हो रहा है। अस्पताल बेहतर सर्जिकल सटीकता, मरीजों की सुरक्षा और तेज रिकवरी के लिए नई तकनीकों पर लगातार काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम डॉक्टरों के बीच ज्ञान और अनुभव साझा करने के लिए महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed