Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Emphasis on connecting the younger generation with Sanskrit

Delhi NCR News: संस्कृत को युवा पीढ़ी से जोड़ने पर जोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार और युवाओं को भारतीय संस्कृति से जोड़ने के उद्देश्य से बुधवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज, गोकुलपुरी में संस्कृत और युवा पीढ़ी विषय पर विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। शमां एजुकेशनल एंड पॉलिटेक्निक सोसायटी ने दिल्ली संस्कृत अकादमी के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सदानंद प्रसाद ने की। मुख्य अतिथि आईआरएस अधिकारी एवं एनएफएल के सीवीओ अमित शर्मा ने कहा कि संस्कृत देश की अपनी भाषा है और सभी को इससे जुड़ना चाहिए।
विज्ञापन


संस्था के महासचिव डॉ. मोहम्मद फहीम बेग ने बताया कि संस्था पिछले 30 वर्षों से शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास और युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए काम कर रही है। इस दौरान सत्यवती कॉलेज के प्रो. अजय कुमार झा, संस्कृत विभाग प्रभारी डॉ. सुनीता शर्मा और संचालक शिफा मिर्जा मौजूद रहीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed