{"_id":"586f4be24f1c1bb61e159662","slug":"emergency-landing-of-spicejet-plane-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़ान भर रहे विमान में आई खराबी, दिल्ली में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़ान भर रहे विमान में आई खराबी, दिल्ली में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 06 Jan 2017 01:27 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को स्पाइस जेट के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। राहत की बात ये है कि इस घटना में प्लेन में सवार किसी भी सवारी को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
असल में पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल से (ATC) संपर्क साध प्लेन के इमरजेंसी लैंडिंग की मांगी की। पायलट ने सूचित किया कि प्लेन में हाइड्रोलिक फेल्योर होने की वजह से प्लेन का तुरंत उतारना जरूरी है।
विज्ञापन
हालांकि सूचना के तुरंत बाद ही प्लेन ही इमरजेंसी लैडिंग कराई गई। घटना में न तो प्लेन को कोई नुकसान हुआ न ही उसमें सवार यात्रियों को कोई क्षति पहुंची।
मालूम हो कि आईजीआई पर ही हाल ही में दो प्लेन आमने-सामने आ गए थे। इस घटना में भी राहत की बाद ये थी कि विमान आपस में टकराने से पहले ही रुक गए और जानमाल की कोई हानि नहीं हो सकी।
विज्ञापन