फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Embarrassing: Boiling water poured over suspected teens

शक हुआ तो किशोर के ऊपर डाला खौलता पानी

Sun, 05 Apr 2015 07:48 AM IST
Updated Sun, 05 Apr 2015 07:48 AM IST
विज्ञापन
 Embarrassing: Boiling water poured over suspected teens

पॉश इलाके ग्रीन पार्कइलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बिल्डर परिवार ने कुछ हजार रुपये के मोबाइल के लिए एक किशोर को खोलता हुआ गर्म पानी डालकर जला दिया।

विज्ञापन


पीड़ित किशोर समेत चार बच्चों को करीब 14 घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया और उनके साथ जमकर मारपीट की गई व तरह-तरह केअत्याचार किए गए। पुलिस को सूचना मिलने पर बच्चों को मुक्त कराया गया।

विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी प्रेमनाथ ने बताया कि  एक किशोर काफी जल गया है। उसके हाथ व छाती पर फफोले पड़ गए हैं। दूसरे बच्चे की पीट पर चोट के काफी निशान हैं। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये घटना ग्रीन पार्क के एस-ब्लाक है। यहां पर पेशे से बिल्डर विजय रहते हैं। घर पर ही उनका ऑफिस है। उनके बेटे का मोबाइल चोरी हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार नाबालिग बच्चों को करीब 14 घंटे बंधक बनाकर रखा

 Embarrassing: Boiling water poured over suspected teens

शुक्रवार सुबह चार बच्चे यहां कूड़ा बीनने पहुंचे थे। बिल्डर परिवार व उनके नौकरों ने इन बच्चों को पकड़कर कमरे में बंद कर दिया। आरोपी परिवार को संदेह था कि इन बच्चों ने मोबाइल चुराया है।


इन बच्चों की उम्र सात, आठ, 12 और 16 है। इन बच्चों को शुक्रवार सुबह आठ बजे बंधक बनाया गया था और रात साढ़े नौ बजे तक उनकेऊपर अत्याचार किया जाता रहा। 16 वर्षीय किशोर को ऊपर गर्म पानी डाला गया।

12 वर्षीय समेत सभी की बुरी तरह पिटाई की गई। रात को आरोपी एक बच्चे को लेकर सफदरजंग एंकलेवस्थित झुग्गी बस्ती में उसके घर तलाशी लेने गए थे। तब बच्चों के माता-पिता को इसकी जानकारी मिली थी।

हाथ-पैर व छाती काफी जल गई है

 Embarrassing: Boiling water poured over suspected teens

एक बच्चे की मां और मौसी घटनास्थल पर पहुंची और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एनजीओ को सूचना देकर बच्चों को मुक्त कराया। किशोरी को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। किशोर के हाथ-पैर व छाती काफी जल गई है और फफोले पड़ गए हैं।


शनिवार को उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। डीसीपी प्रेमनाथ ने बताया कि बच्चों के शनिवार को जुबेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने बयान कराए गए थे।

सफदरजंग एंकलेव थाना पुलिस ने मारपीट, गंभीर चोट पहुंचाने, बंधक बनाने, अपहरण और जेजे एक्ट केतहत मामला दर्जकर बिल्डर के ड्राइवर रीतेश (33), नौकर शेरबहादुर(28) व बबलू पासवान(24) को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि बिल्डर की पत्नी व दो बेटों की तलाश की जा रही है। पुलिस बिल्डर की भूमिका को लेकर भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed