{"_id":"6544d8a0045dedacf70c62f4","slug":"elvish-yadav-viral-audio-clip-of-conversation-between-customer-and-snake-charmer-in-noida-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Elvish Yadav: कई बार पार्टी और शूटिंग करा चुके हैं एल्विश, सामने आया सपेरे का ऑडियो क्लिप; पढ़िए पूरी बातचीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Elvish Yadav: कई बार पार्टी और शूटिंग करा चुके हैं एल्विश, सामने आया सपेरे का ऑडियो क्लिप; पढ़िए पूरी बातचीत
Fri, 03 Nov 2023 07:21 PM IST
श्याम जी.
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 03 Nov 2023 07:21 PM IST
सार
यूट्यूबर एल्विश यादव एक स्टिंग के विवादों में फंस गए हैं। इस मामले से जुड़ी एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें एल्विश यादव का जिक्र किया गया है।
विज्ञापन
एल्विश यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी-2 के विजेता एल्विश यादव के खिलाफ जहरीले सांपों की तस्करी करने और गैर कानूनी रूप से रेव पार्टी आयोजित करवाने के आरोप में नोएडा के सेक्टर-49 में मुकदमा दर्ज हुआ है। वहीं, अब मामले से जुड़ा एक ऑडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो एक ग्राहक और सपेरे के बीच की बातचीत का बताया जा रहा है। दोनों की बातचीत के दौरान एल्विश यादव का भी नाम लिया जाता है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ऑडियो क्लिप में सपेरा वह सरकार ने सांपों को पकड़ने पर बैन लगा रखा है, इसलिए वह सात या 11 सांप नहीं ला सकता है। वह अपने रिस्क पर एक या दो सांप ला सकता है। साथ ही सपेरा कहता है कि वह ऐसे-ऐसे सांप लेकर आएगा कि सब खुश हो जाएंगे। सपेरे और ग्राहक के बीच रुपयों को लेकर भी बातचीत होती है। सपेरा 31 हजार रुपये लेने की बात कहता है, लेकिन ग्राहक रुपये कम करने की बात कहता है। बातचीत के दौरान ग्राहक एल्विश यादव का जिक्र भी करता है।
विज्ञापन
ग्राहक कहता है कि एल्विश यादव ने आपका नंबर दिया है। इसके बाद सपेरा कहता है कि एल्विश यादव भी उन्हें स्टूडियो में बुलाते हैं और उन्होंने कई बार फिल्म सिटी में भी प्रोग्राम करवाया है। एल्विश से ही सांपों का रेट पता कर लो। इस पर ग्राहक ककहता है कि एल्विश बड़े आदमी हैं वे इतने रुपये दे देते होंगे, लेकिन वह 18 हजार रुपये से अधिक नहीं दे पाएगा। इसके बाद सपेरा कहता है कि वह विदेशों में भी जाकर इस तरह के प्रोग्राम करता है, जिसके वह वीडियो और फोटो ग्राहक के मोबाइल नंबर पर भेज देगा। अब बातचीत की ये ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन