फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   eleventh standard student jumped from fourth floor

ब्लू व्हेल : ग्यारहवीं का छात्र चौथी मंजिल से कूदा, हालत गंभीर  

Sun, 20 Aug 2017 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 20 Aug 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
eleventh standard student jumped from fourth floor
चौथी मंजिल से छलांग लगाने वाला छात्र कुश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

अशोक विहार इलाके में बुधवार शाम 11वीं का छात्र संदिग्ध हालात में चौथी मंजिल से कूद गया। छात्र को जख्मी हालत में इलाज के लिए गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसकी पहचान कुश अग्रवाल (16) के रूप में हुई है। आशंका जताई जा रही है कि कुश ने ब्लू व्हेल गेम की वजह से चौथी मंजिल से छलांग लगाई है।

विज्ञापन


हालांकि पुलिस गेम की वजह से छलांग लगाने की बात से इंकार कर रही है। जिला पुलिस उपायुक्त मिलिंद डूंबरे ने बताया कि छात्र का मोबाइल फोन लॉक है। उसे जांच के लिए साइबर लैब में भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, बुधवार शाम छात्र के छलांग लगाने की जानकारी मिली। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची परिजन उसे अस्पताल में भर्ती करा चुके थे। पुलिस ने अस्पताल जाकर परिजनों का बयान लिया और फिर घटनास्थल का मुआयना किया। जांच में पता चला कि कुश ने चौथी मंजिल से छलांग लगाई है। छत से पुलिस को कुश का मोबाइल फोन और चश्मा के अलावा चप्पल मिली हैं। आस पास के लोगों ने ब्लू व्हेल गेम की वजह से कुश के कूदने की आशंका जताई है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गेम में मिलने वाले टास्क के बाद शरीर पर कट के निशान लगाने होते हैं जो कुश के शरीर से नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुश अपने परिवार के साथ ई ब्लॉक अशोक विहार में रहता है। परिवार में उसके पिता राजेश अग्रवाल, मां सुधा अग्रवाल और एक बहन है। पिता का खारी बावली इलाके में ड्राइफ्रूट का कारोबार है। उसकी बहन इंद्रप्रस्थ से बीटेक की पढ़ाई कर रही है। कुश अग्रवाल कुछ दिन पहले ही मोंटफोर्ड स्कूल की ग्यारहवीं कक्षा में एडमिशन लिया था।    

नए स्कूल में एडमिशन के बाद से तनाव में था

eleventh standard student jumped from fourth floor
demo pic - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक की जांच में पता चला है कि कुश पहले बाल भारती स्कूल में पढ़ता था। कुछ समय पहले ही उसका एडमिशन मोंटफोर्ड स्कूल में करवाया गया था। उसके बाद से वह गुमसुम रहने लगा था। दोस्तों के मुताबिक बाल भारती स्कूल में उसके कई दोस्त थे। पुलिस ने आशंका जताई है कि पुराने दोस्तों से दूर होने व नए स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों से दोस्ती नहीं होने की वजह से वह तनाव में था।

घटना से परिवार वाले भी हैं हैरान

eleventh standard student jumped from fourth floor
blue whale suicide - फोटो : HT
बेटे के चौथी मंजिल से छलांग लगाने से परिवार वाले भी हैरान हैं। परिवार वाले मीडिया से इस बारे में कुछ नहीं कहा है लेकिन पुलिस को उन्होंने बताया है कि कुश अपने पढ़ाई पर ध्यान देता था। वह अपने कॉलोनी में दोस्तों के साथ खेलने के लिए जाता था। परिवार वाले व दोस्तों ने उसे कभी मोबाइल पर गेम खेलते हुए नहीं देखा था। ऐसे हालात में कुश का यह कदम उठाना उनके समझ से परे है।

कैसे हुई घटना 

eleventh standard student jumped from fourth floor
Blue Whale Suicide - फोटो : Youtube
बुधवार को करीब साढ़े चार बजे कुश अपने स्कूल से वापस लौटा। उस वक्त घर में उसकी मां मौजूद थी। वह बिना कुछ बताए अपने कमरे से निकलकर छत पर चला गया और पिछले हिस्से से नीचे कूद गया। आवाज आने पर पड़ोसी वहां पहुंचे और परिवार वालों को घटना की जानकारी। आस पास के लोगों की मदद से परिजनों ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे गंगाराम अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

मोबाइल फोन से खुलेगा राज

eleventh standard student jumped from fourth floor
Blue Whale Challenge
जिला पुलिस उपायुक्त मिलिंद डूंबरे ने बताया कि कुश ने अपने मोबाइल फोन में लॉक लगा रखा है। जिसकी वजह से उसके मोबाइल में मौजूद चीजों के बारे में पुलिस को अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि अगर उसके मोबाइल में गेम होने की जानकारी मिलती है तभी इस घटना को गेम से जोड़ा जा सकता है। उपायुक्त का कहना है कि अभी तक की जांच में ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed