{"_id":"67978f2b544362e79600afb2","slug":"electricity-workers-took-out-a-candle-march-to-protest-against-privatization-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: निजीकरण के विरोध में विद्युतकर्मियों का प्रदर्शन तेज, कैंडल मार्च निकालकर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: निजीकरण के विरोध में विद्युतकर्मियों का प्रदर्शन तेज, कैंडल मार्च निकालकर जताई नाराजगी
Mon, 27 Jan 2025 07:33 PM IST
श्याम जी.
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 27 Jan 2025 07:33 PM IST
सार
गाजियाबाद में निजीकरण के विरोध में विद्युतकर्मियों का प्रदर्शन तेज होता जा रहा है। सोमवार को विद्युतकर्मियों ने कैंडल मार्च निकालकर निजीकरण का विरोध किया।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निजीकरण के विरोध में विद्युतकर्मियों का प्रदर्शन तेज होता जा रहा है। सोमवार को विद्युतकर्मियों ने कैंडल मार्च निकालकर निजीकरण का विरोध किया। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आलोक त्रिपाठी ने कहा कि निजीकरण का विरोध रहे कर्मचारियों पर प्रबंधन सख्त कार्रवाई की बात कह रहा है।
विज्ञापन
सोमवार को पावर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक ने सभी विद्युत वितरण निगमों के प्रबंध निदेशकों को निर्देश जारी किया है, जिसमें कहा है कि सभा और मोमबत्ती जुलूस में भाग लेने वाले बिजली कर्मचारियों और अधिकारियों की वीडियोग्राफी की जाए। उन्हें कोई छुट्टी न दी जाए और उन पर कार्रवाई की जाए, जो कि पूर्ण रूप से असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक हैं।
विज्ञापन
प्रबंधन कर्मचारियों की मांगों को दबाने के लिए ऐसे आदेश जारी कर रहा है। प्रदर्शन करने वालों में अरशद अली, योगेंद्र कुमार, अरविंद सूर्या, अभिमन्यु, अरुण नागर, ललित कुमार, पंकज भारद्वाज, वाहिद अली, राज सिंह, विजय शर्मा एवं धीरज त्यागी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन