{"_id":"d810850bbdd660e062cfe268a9c1017f","slug":"electricity-will-not-be-a-case-on-lok-sabha-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो लोकसभा चुनाव में बिजली नहीं बनेगी मु्द्दा!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो लोकसभा चुनाव में बिजली नहीं बनेगी मु्द्दा!
यशलोक सिंह/ अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 19 Feb 2014 09:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में बिजली मुद्दा न बने इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है। गर्मी के बहाने गुड़गांव में बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने की भरपूर कोशिशें हो रही हैं। बिजली फीडर, सब-स्टेशन और लाइनें जगह-जगह दुरूस्त हो रही हैं।
विज्ञापन
यह तय है कि चुनावों के मौसम में आम जनता को बिजली परेशान नहीं करने वाली है। पिछले कई महीनों से बिजली विभाग की ओर से पुरानी लाइनों की जगह पर नई लाइनें डाली जा रही हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:चुनावी बजट में ‘वन रैंक वन पेंशन’ की सौगात
विज्ञापन
वहीं खराब केबलों को भी बदला जा रहा है। रोजाना किसी न किसी फीडर के मेंटीनेंस का काम चल रहा है।
अंडर कंस्ट्रक्शन सब-स्टेशनों को जल्द से जल्द शुरू करने का काम चल रहा है। मार्च महीने में इस दिशा में प्रगति दिखाई देने लगी है। प्रदेश सरकार भी यही चाहती है कि लोगों को गर्मी में बिजली परेशान नहीं करे। क्योंकि इस बार के चुनावों में बिजली बड़ा मुद्दा है।
हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम (एचवीपीएन) के अधीक्षण गुड़गांव सर्कल अभियंता राजेश गुप्ता ने बताया कि गर्मी में लोगों को परेशानी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि हर स्थान पर बिजली पहुंचे इसकी पूरी तैयारी हो रही है।
उन्होंने बताया कि गुड़गांव में बिजली की डिमांड बढ़ रही है। इसे देखते हुए यहां लाइनों की कैपेसिटी बढ़ाई जा रही है। अधीक्षण अभियंता का दावा है कि मार्च महीने में कई सब-स्टेशन पूरी तरह से तैयार हो जाएंगे।