फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   electricity of government departments to the public.

जनता को मिलेगी सरकारी विभागों की बिजली

Sun, 07 Dec 2014 10:29 PM IST
Updated Sun, 07 Dec 2014 10:29 PM IST
विज्ञापन
electricity of government departments to the public.

फरीदाबाद के लोगों को बिजली कटौती से राहत देने के लिए सरकार ने सबसे पहले अपने दफ्तरों में सौर ऊर्जा उपकरण लगवाने की पहल की है। ताकि सरकारी खर्चे में कटौती हो और वह बिजली जनता के हिस्से में आए।

विज्ञापन


सभी सरकारी दफ्तरों में सौर ऊर्जा उपकरण अनिवार्य करने का शासनादेश जारी हुआ है। संबंधित विभाग वर्ष 20015-06 के बजट में इसका प्रावधान कर सरकार से अलग से रकम मांगेंगे। सरकार ने जिला उपायुक्तों को पत्र भेजकर इस योजना को अमल में लाने को कहा है। संस्थानों में अपनी ऊर्जा जरूरतों के हिसाब से सौर ऊर्जा प्लांट लगाना होगा। माना जा रहा है कि कम से कम 1.5 और अधिकतम 10 लाख रुपये तक खर्च एक दफ्तर पर होगा।
विज्ञापन


अक्षय ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव एसएन राय की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि संस्थानों में जरूरत के हिसाब से सौर ऊर्जा उपकरण लगाना अनिवार्य होगा। संस्थानों को एक से लेकर 50 किलोवाट तक के संयंत्र लगाने होंगे। स्थानीय निकायों, हुडा और हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन के सेक्टरों की सीमा के भीतर आने वाले 500 वर्गगज तथा इससे अधिक आकार के भूखंड पर निर्मित सभी आवासीय भवनों के लिए कम से कम 1 किलोवाट के उपकरण की जरूरत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
निजी शिक्षण संस्थाओं, कॉलेजों, छात्रावासों, व्यावसायिक शिक्षा संस्थानों व विश्वविद्यालयों में कम से कम 5, निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, मॉल, होटलों अथवा पर्यटन कांपलेक्स आदि में 10 और सिंचाई विभाग के सभी वाटर लिफ्टिंग स्टेशन पर कम से कम 50  किलोवाट के उपकरण लगाने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed