फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   electricity department will posted our rules in substation wall at noida

नियमों की जानकारी न होने पर उपभोक्ता भर रहे जुर्माना, अब जनता ऐसे होगी जागरूक

Sat, 07 Jul 2018 10:04 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,नोएडा
ब्यूरो,अमर उजाला,नोएडा Updated Sat, 07 Jul 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
electricity department will posted our rules in substation wall at noida
demo
विद्युत विभाग के नियमों की जानकारी नहीं होने की वजह से उपभोक्ताओं को बिजली चोरी और जुर्माना दोनों का दंड भुगतना पड़ रहा है। अब ऐसे सभी नियमों को विभाग की ओर से बिजली घरों की दीवारों पर लिखवाया जाएगा। जिससे उपभोक्ताओं को इसकी जानकारी मिल सके। यूपीपीसीएल में कई नियम ऐसे हैं जिनकी जानकारी ज्यादातर उपभोक्ताओं को भी जानकारी नही है। जिले में लगातार आ रही शिकायतों को देखते हुए विद्युत विभाग ने ऐसे नियमों को सभी बिजली सबस्टेशनों की दीवारों पर लिखवाया जाएगा। जिससे लोग बिल जमा कराने जाए तो उनको पूरी जानकारी मिल सकेगी। इससे लोगों द्वारा विभाग के नियमों की उल्लंघन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


नियम-1
यदि कोई व्यक्ति अपने एक मकान में लगे मीटर को बराबर में सटे मकान में अपनी मर्जी से शिफ्ट करता है तो विद्युत अधिनियम में वह अपराध है। इसके लिए विभाग को सूचना देनी चाहिए और उसी के माध्यम से मीटर/कनेक्शन को शिफ्ट कराया जाए।
विज्ञापन


नियम-2
अगर कोई उपभोक्ता अपने मकान, दुकान या फैक्टरी को पूरी तरह ध्वस्त करके नया बनाता है तो उसके लिए नया अस्थायी कनेक्शन लेना होता है। जबकि पुराने मीटर को सरेंडर करना होता है। भवन बनने के बाद अस्थायी कनेक्शन को सरेंडर करके फिर से नया कनेक्शन लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली के बिल पर भी प्रिंट कराए जाएंगे नियम
विद्युत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बिजली के बिल भी कुछ नियमों को प्रिंट करने की योजना है। जिससे बिल देखकर यह पता चल सकेगा कि एक उपभोक्ता के नाते उनको क्या करना चाहिए और क्या नहीं।


प्रबंध निदेशक यूपीपीसीएल, आशुतोष निरंजन ने कहा कि बिजली विभाग के कुछ नियम ऐसे हैं जिनकी आम लोगों को जानकारी नहीं है। कई बार जानकारी नहीं होने से उपभोक्ताओं को नुकसान हो जाता है। इसलिए ऐसे नियमों को बिजली घरों की दीवार पर लिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed