फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   electricity cut: agitated farmers blocked road

बिजली नहीं मिली तो किसानों का चक्का जाम

Fri, 02 May 2014 03:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 02 May 2014 03:03 PM IST
विज्ञापन
electricity cut: agitated farmers blocked road

नोएडा एक्सटेंशन के गौर गोलचक्कर के पास 6 गांवों के किसानों ने शुक्रवार सुबह करीब दो घंटों के लिए चक्का जाम कर दिया। इस चक्का जाम से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद से ऑफिस जाने वाले लोग घंटों सड़क में फंसे रहे।

विज्ञापन


नोएडा एक्सटेंशन में आने वाले बिसरख, पतवाड़ी, सैनी, हैबतपुर, ऐमनाबाद के किसानों ने यह चक्का जाम किया था। किसानों का कहना था कि उनके गांवों को दी जाने वाली बिजली को काटकर बिजली विभाग बिल्डरों को बिजली सप्लाई कर रहा है।
विज्ञापन

बिजली बिल नहीं भरते हैं गांव वाले

electricity cut: agitated farmers blocked road

वहीं नोएडा एक्सटेंशन के गांवों में ‌बिजली सप्लाई करने वाली कंपनी, नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) का कहना है कि गांव में बिजली दी जा रही है। हालां‌कि लोड ज्यादा होने के कारण बिजली में कटौती हो रही है।

साथ ही उनका कहना है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गांव वाले बिजली बिल भी नहीं देते हैं। उपर से जब उनके घरों पर बिजली कर्मचारी बिल मांगने जाते हैं तो वे लोग उनसे मारपीट भी करते हैं।


नोएडा एक्सटेंशन में पहले गाजियाबाद से बिजली सप्लाई होती थी, जिसे नोएडा अथॉरिटी ने बंद कराकर नोएडा से बिजली देने का काम शुरू करवाया था। लेकिन अब गांववालों के बिजली बिल भुगतान नहीं करने को लेकर यूपीपीसीएल ने बिजली देने से मना कर दिया। हालांकि दबी जबान से ही सही लेकिन एनपीसीएल भी अब गांव वालों को बिजली देना नहीं चाहती है।

शहरी इलाकों में भी कट रही है बिजली

electricity cut: agitated farmers blocked road

गर्मी का पारा ऊपर जाते ही बिजली ने भी पसीना निकालना शुरू कर दिया है। नोएडा के शहरी इलाकों में भी एक घंटा घोषित और तीन घंटे अघोषित कटौती की जा रही है।

बृहस्पतिवार सुबह एक बार फिर शहरवासियों की नींद सवा चार बजे खुल गई। विद्युत निगम ने 4.15 पर बिजली कटौती की, जो 5.15 पर बहाल हो पाई। इसके बाद सुबह की गर्म हवाओं ने दिक्कत को और बढ़ा दिया।

दिन चढ़ने के साथ अलग-अलग सेक्टरों में बिजली की आवाजाही जारी रही। सेक्टर 19 में साढ़े नौ बजे के आसपास बिजली गुल हो गई, जो करीब आधे घंटे बाद सामान्य हो पाई। इसके अलावा सेक्टर 12, 22, 24, 23, 55, 56, 61 के साथ डीएससी रोड स्थित सेक्टरों में बिजली ने दिक्कत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed