फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Electric current spread in the hospital three people died in delhi

दिल्ली में दर्दनाक हादसा: अस्पताल में फैला करंट, तीन लोगों की मौत; पानी के टैंक में फैली थी बिजली

Fri, 24 Nov 2023 07:47 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 24 Nov 2023 07:47 PM IST
सार

दिल्ली के रणहौला इलाके में स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां करंट लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि करंट अस्पताल में मौजूद पानी के टैंक में उतरा था। 

विज्ञापन
Electric current spread in the hospital three people died in delhi
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाहरी दिल्ली के रणहौला थाना क्षेत्र स्थित कमांडर अस्पताल के वाटर टैंक में एक इंजीनियर व प्लंबर पिता-पुत्र की शुक्रवार दोपहर को मौत हो गई। शुरुआती जांच में बताया जा रहा है कि करंट लगने से भी तीनों की मौत हो सकती है। साथ ही वाटर टैंक में ऑक्सीजन की कमी से ही मौत होने की बात कही जा रही है। बाहरी जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दीपक यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि तीनों की मौत कैसे हुई है। रणहौल थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। अस्पताल प्रशासन से शुक्रवार देर रात तक पूछताछ की जा रही थी।

विज्ञापन

बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त जिमी चिराम के अनुसार मृतकों की पहचान ए-9, राज एवेन्यू सोसायटी, डीएलएफ एक्सटेंशन-2, एचपी पेट्रोल पंप के पीछे, साहिबाबाद, गाजियाबाद, यूपी सर्वेश कुमार पुत्र दल सिंह (59), आर-2, गली नंबर-11, महारानी एन्क्लेव, हाॅस्टल विलेज, दिल्ली निवासी कुंवर पाल (40) और रमन (20) के रूप में हुई है। रमन कुंवर पाल का बेटा था। दोनों प्लंबर थे। वहीं, सर्वेश कुमार अस्पताल के इलेक्ट्रिकल इंजीनियर थे। तीनों ही कमांडर अस्पताल के कर्मचारी थे। पुलिस उपायुक्त के अनुसार शुक्रवार दोपहर सूचना मिली थी कि रणहौला थाना क्षेत्र में विकास नगर नाला रोड स्थित कमांडर हॉस्पिटल के वाटर टैंकर में करंट फैल गया है। इसमें 3 बंदे फंसे हुए हैं, मदद की ज़रूरत है, तत्काल कॉलर की आवाज़ साफ़ नहीं आ रही है। सूचना के बाद रणहौला पुलिस स्टेशन के एएंडटी इंस्पेक्टर मनोहर लाल व एएसआई श्री कृष्ण तुरंत मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद एसीपी, नांगलोई जयपाल भी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मनोहर लाल ने वाटर टैंक से तीनों शवों को निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए डीडीयू अस्पताल में रखवा दिया है। तीनों ही शवों को शनिवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। मोबाइल क्राइम टीम एवं एफएसएल टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण एवं फोटोग्राफी की गई है। रणहौला थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात को अस्पताल प्रशासन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।

विज्ञापन

वाटर टैंक में उतराते मिले शव
बाहरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार इंस्पेक्टर मनोहर लाल जब मौके पर पहुंच तो उन्होंने देखा कि तीनों पीडि़तों के शव वाटर टैंक में पानी में उतरा रहे थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार करंट से भी हो सकती है। ये भी कहा जा रहा है कि ऐसा लग रहा है कि वाटर टैंक में ऑक्सीजन की कमी थी। ऑक्सीजन की कमी से उनकी मौत हुई है।

करीब तीन महीने पहले ही खुला था अस्पताल
बाहरी जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दीपक यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में पता लगा कि कमांडर अस्पताल करीब तीन महीने पहले ही खुला था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार माया एंक्लेव में रहने वाली डाॅ. निवेदिता ने खोला था। तीनों ही अस्पताल के कर्मचारी थे।

पीड़ितों को मोटर ठीक करने भेजा गया था
पुलिस अधिकारियों के अनुसार तीनों पीडि़त को ही वाटर टैंक में लगी मोटर को ठीक करने भेजा गया था। कहा जा रहा है कि वाटर टैंक में सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे। वाटर टैंक बहुत ही गहरा था। उसमें पानी भी काफी था। बताया जा रहा है कि इनकी मौत का पता बहुत देर बाद पता लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed