फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Election Results: NOTA overshadows 142 candidates in Delhi

Election Results : राजधानी में 142 प्रत्याशियों पर भारी पड़ा नोटा, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में खूब हुआ इस्तेमाल

Wed, 05 Jun 2024 02:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 05 Jun 2024 02:01 AM IST
सार

अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में इन प्रत्याशियों को नोटा से कम वोट मिले। नॉर्थ वेस्ट दिल्ली में सबसे ज्यादा 8946 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया। दूसरे नंबर पर वेस्ट दिल्ली सीट पर 8460 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया। सातों सीटों पर कुल 44863 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया।

विज्ञापन
Election Results: NOTA overshadows 142 candidates in Delhi
demo

विस्तार

राजधानी में 142 प्रत्याशियों पर नोटा भारी पड़ा। अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में इन प्रत्याशियों को नोटा से कम वोट मिले। नॉर्थ वेस्ट दिल्ली में सबसे ज्यादा 8946 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया। दूसरे नंबर पर वेस्ट दिल्ली सीट पर 8460 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया। सातों सीटों पर कुल 44863 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया।

विज्ञापन


चांदनी चौक में 22 प्रत्याशियों को नोटा से कम वोट मिले। यहां पर 5563 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया। इसी तरह से ईस्ट दिल्ली में 17 प्रत्याशी नोटा से हारे, यहां पर कुल 5275 लोगों ने नोटा का इस्तेमाल किया। नई दिल्ली सीट से 14 प्रत्याशी नोटा से हारे, यहां 4813 वोट नोटा के पक्ष में पड़े। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में सबसे ज्यादा 25 प्रत्याशी नोटा से हारे, यहां 5845 वोट नोटा को मिले। साउथ दिल्ली में 19 प्रत्याशियों को नोटा से कम वोट मिले। यहां कुल 5961 वोट नोटा के पक्ष में दिए गए। इसी तरह से वेस्ट दिल्ली में 22 प्रत्याशियों को नोटा से कम वोट मिले।
विज्ञापन


कहीं तीन तो कहीं दो प्रत्याशी नोटा से जीते
चांदनी चौक से जीते प्रवीण खंडेलवाल, दूसरे नंबर पर रहे जय प्रकाश अग्रवाल और जमानत नहीं बचा पाए बसपा से अबुल कलाम आजाद को ही नोटा से ज्यादा वोट हासिल हुए। ऐसे ही साउथ दिल्ली से जीते रामवीर सिंह बिधूड़ी, दूसरे स्थान पर रहे आप प्रत्याशी सही राम और जमानत नहीं बचा पाए बसपा से अब्दुल बसित को ही नोटा से ज्यादा मिल पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से जीते मनोज तिवारी, दूसरे स्थान पर रहे कांग्रेस से कन्हैया कुमार और जमानत नहीं बचा पाए बसपा से अशोक कुमार को ही नोटा से ज्यादा वोट मिले। ऐसे ही ईस्ट दिल्ली से जीते हर्ष मल्होत्रा, दूसरे नंबर पर आप से कुलदीप कुमार और जमानत नहीं बचा पाए मो. वकार चौधरी को ही नोटा से ज्यादा वोट हासिल हुए।


नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से जीते भाजपा के योगेंद्र चंदोलिया, कांग्रेस से हारे उदित राज और जमानत नहीं बचा पाए बसपा से विजय बौद्ध को ही नोटा से अधिक वोट मिले। वेस्ट दिल्ली में केवल दो प्रत्याशी ऐसे हैं जिन्हें नोटा से ज्यादा वोट मिले। भाजपा से जीतीं कमलजीत सहरावत और हारे महाबल मिश्रा को ही नोटा से ज्यादा वोट मिले। नई दिल्ली से जीतीं बांसुरी स्वराज, हारे सोमनाथ भारती और जमानत नहीं बचा पाए बसपा से राजकुमार आनंद को ही नोटा से ज्यादा वोट मिल पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed