फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Election of Mayor and Deputy Mayor today

दिल्लीः महापौर व उपमहापौर का चुनाव आज, पार्षदों से संपर्क साधने में जुटे कांग्रेस-भाजपा के नेता

Wed, 27 Apr 2016 12:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 27 Apr 2016 12:22 PM IST
विज्ञापन
Election of Mayor and Deputy Mayor today
एमसीडी चुनाव

दक्षिण दिल्ली नगर निगम के महापौर व उपमहापौर चुनाव में जीत हासिल करने के लिए भाजपा व कांग्रेस के उम्मीदवार व अन्य नेता वैसे ही एक-एक वोट के लिए पार्षदों से संपर्क साध रहे हैं जैसे आम चुनाव में वह मतदाताओं से वोट मांगते हैं।

विज्ञापन


वे पार्षदों से फोन के अलावा घर जाकर भी वोट देने का आग्रह कर रहे हैं। इस दौरान वह अन्य दलों के पार्षदों से ही नहीं, बल्कि एक-दूसरे दल के पार्षदों से भी संपर्क कर क्रॉस वोटिंग करने का आग्रह कर रहे हैं। दक्षिण दिल्ली नगर निगम के महापौर और उपमहापौर का चुनाव बुधवार को सदन की बैठक में होगा।
विज्ञापन


सदन में भाजपा के पास बहुमत है। इसके बावजूद कांग्रेस ने दोनों पदों पर भाजपा के उम्मीदवारों के खिलाफ ताल ठोंक रखी है। इसके चलते दोनों पदों का चुनाव काफी रोचक हो गया है। दरअसल, दोनों पदों के चारों उम्मीदवार खुलेआम एक-दूसरे दल के पार्षदों से क्रॉस वोट करने के लिए संपर्क साध रहे है। वहीं, अन्य दलों के पार्षदों से वोट लेने के लिए वादे कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भाजपा के उम्मीदवारों की जीत तय

Election of Mayor and Deputy Mayor today

दोनों दलों के उम्मीदवार अपने-अपने नाराज पार्षदों को भी मनाने में लगे हैं। दो साल पहले कांग्रेस महापौर चुनाव में मात्र एक वोट से हारी थी और उपमहापौर चुनाव में वह जीत गई थी। इस बार महापौर चुनाव में भाजपा ने श्याम शर्मा और कांग्रेस ने पूर्व उपमहापौर प्रवीन राणा को मैदान में उतार रखा है, जबकि उपमहापौर पद के लिए भाजपा ने शशि प्रभा सोलंकी और कांग्रेस ने सतीश गुप्ता का उम्मीदवार बनाया है।

पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौर और उपमहापौर का भी बुधवार को सदन की बैठक में चुनाव होगा। सदन में भाजपा के सदस्यों की संख्या कांग्रेस के सदस्यों से दो गुना से अधिक है। यहां भी भाजपा उम्मीदवारों के खिलाफ कांग्रेस ने उम्मीदवार मैदान में उतार रखे हैं, मगर उनके जीतने की संभावना नहीं के बराबर है।

इस तरह यहां कांग्रेस ने विरोध के तौर पर उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करा रखे हैं। महापौर पद पर भाजपा ने सत्या शर्मा और कांग्रेस ने ताज मोहम्मद, उपमहापौर के लिए भाजपा ने राजकुमार ढिल्लन और कांग्रेस ने राजकुमारी का नामांकन दाखिल करा रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed