{"_id":"5ca26c76bdec22146d707d75","slug":"election-commission-demanded-audio-video-recording-from-dm-statement-of-cm-yogi-on-indian-army","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी के सेना पर दिए बयान की चुनाव आयोग ने मांगी वीडियो रिकार्डिंग, आज भेजेंगी डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी के सेना पर दिए बयान की चुनाव आयोग ने मांगी वीडियो रिकार्डिंग, आज भेजेंगी डीएम
Tue, 02 Apr 2019 12:06 PM IST
sapna singla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: sapna singla
Updated Tue, 02 Apr 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सेना से संबंधी बयान की चुनाव आयोग ने डीएम से ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग मांग ली है।
चुनाव आयोग ने जिला निर्वाचन एवं जिलाधिकारी गाजियाबाद को निर्देश दिया है कि वो मंगलवार की सुबह 10 बजे तक रविवार को हुई सीएम की सभा का वीडियो रिकॉर्डिंग मुहैया कराएं।
उधर, जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी का कहना है कि सभा से जुड़ी ऑडियो-वीडियो रिकार्डिंग निकलवा ली गई है। निर्धारित समय अवधि में आयोग को उपलब्ध करा दी जाएगी। आयोग ने योगी द्वारा सेना संबंधी दिए बयान पर आपत्ति जताई है।
विज्ञापन
दरअसल, सीएम ने रविवार को गाजियाबाद से भाजपा उम्मीदवार जनरल वीके सिंह की चुनावी सभा में कहा था कि पिछली सरकारों के समय आतंकियों को बिरयानी खिलाई जाती थी, लेकिन अब मोदी की सेना आतंकियों को गोली खिला रही है।

भारतीय सेना को मोदी की सेना बताने पर राजनीतिक दलों ने आपत्ति जताई है। सपा, बसपा, कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों का कहना है कि चुनाव के समय सेना का राजनीतिकरण किया जा रहा है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू ने विपक्षी दलों की आपत्ति के बाद गाजियाबाद के जिला निर्वाचन अधिकारी से रिपोर्ट तलब की है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू ने विपक्षी दलों की आपत्ति के बाद गाजियाबाद के जिला निर्वाचन अधिकारी से रिपोर्ट तलब की है।