फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Election 2024: BJP workers serving free tea at the railway station, trying to woo Purvanchali voters

Election 2024: रेलवे स्टेशन पर फ्री चाय पिला रहे भाजपा कार्यकर्ता, पूर्वांचली मतदाताओं को लुभाने की कोशिश

Wed, 20 Mar 2024 08:55 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 20 Mar 2024 08:55 PM IST
सार

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर लोगों को चाय पिलाई। दिल्ली भाजपा के पूर्वांचल मोर्चे के द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के केंद्र में पूर्वांचली मतदाताओं को रखा गया है...

विज्ञापन
Election 2024: BJP workers serving free tea at the railway station, trying to woo Purvanchali voters
आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर लोगों को चाय पिलाते दिल्ली भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के कार्यकर्ता - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

2014 के लोकसभा चुनाव में चाय पर चर्चा कार्यक्रम चलाकर भाजपा ने बड़ी सुर्खियां बटोरी थीं। इससे जनता के बीच नरेंद्र मोदी की दावेदारी बड़ी चर्चा का विषय बन गई और इसका भाजपा को लाभ मिला। अब एक बार फिर 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को मुफ्त में चाय पिलाना शुरू कर दिया है। वे लोगों से आग्रह कर रहे हैं कि नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए वे अवश्य मतदान करें, जिससे देश के विकास की गति रुकने न पाए।          

विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर लोगों को चाय पिलाई। दिल्ली भाजपा के पूर्वांचल मोर्चे के द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के केंद्र में पूर्वांचली मतदाताओं को रखा गया है। चूंकि, आनंद विहार से यूपी, बिहार से लेकर पश्चिम बंगाल और असम तक के लिए कई ट्रेन जाती हैं और यहां से पूर्वांचली मतदाताओं की बड़ी संख्या यात्रा करती है, भाजपा कार्यकर्ता यहां पर लोगों को चाय पिला रहे हैं। वे पूर्वांचली मतदाताओं से पूर्वांचल के विकास के लिए भाजपा को वोट दिलाने की अपील कर रहे हैं।

विज्ञापन

दिल्ली भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्वांचल चुनाव अभियान के प्रमुख नीरज तिवारी ने कहा कि 'नमो चाय वितरण कार्यक्रम' के जरिए वे मतदाताओं से जुड़ने का काम कर रहे हैं। वे लोगों को यह बताने का काम कर रहे हैं कि किस तरह उनके एक मत ने पूर्वांचल की किस्मत बदल कर रख दी है। अब यह विकास का क्रम रुकना नहीं चाहिए। इसके लिए लोग जहां भी मतदाता हैं, वहां पहुंचकर भाजपा उम्मीदवारों को मतदान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्पों को साकार करने के लिए 'नमो टी वितरण और चर्चा अभियान' चलाया जा रहा है। भाजपा के पूर्व विधायक अनिल झा इस पूरे अभियान के प्रभारी बनाए गए हैं, जबकि विपिन बिहारी सिंह सह प्रभारी के रूप में काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed