फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Elderly person cheated of Rs 5 lakh in Meet Nagar, Ashok Nagar

'हेलो अंकल कैसे हैं आप': एक नहीं तीन बार की कॉल, बातों-बातों में तोड़ी लाखों की एफडी; ऐसे दिया वारदात को अंजाम

Wed, 20 Mar 2024 06:27 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 20 Mar 2024 06:27 PM IST
सार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के अशोक नगर स्थित मीत नगर में रहने वाले 67 साल के बुजुर्ग के साथ बदमाशों ने ठगी की वारदात को अंजाम दिया। बातों बातों में ठगों ने रकम ट्रांसफर कर ली। पीड़ित ने फौरन पुलिस से शिकायत की। 

विज्ञापन
Elderly person cheated of Rs 5 lakh in Meet Nagar, Ashok Nagar
साइबर ठगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हेलो कैसे हैं अंकल आप, आपकी तबीयत कैसी है, जी हां... उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 67 वर्षीय एक बुजुर्ग के साथ बेहद चौंकाने वाले तरीके से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। दरअसल ठगों ने बुजुर्ग के पास कॉल कर उनका हालचाल पूछा। इसके बाद वह उनके फिक्स डिपोजिट (एफडी) के बारे में पूछने लगा।

विज्ञापन

बुजुर्ग न बताने पर भी कुछ ही देर बाद उनकी एफडी की रकम को तोड़कर दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिया गया। इसके कुछ देर बाद बुजुर्ग के बाद दोबारा कॉल आई। अब कॉलर ने उनकी एफडी तोड़कर रुपये ट्रांसफर करने की खबर दी। दूसरी कॉल बैंक से थी या ठग की थी, इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल बुजुर्ग की शिकायत पर उत्तर-पूर्वी जिला के साइबर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस सीडीआर के अलावा उन बैंक खातों की पड़ताल कर रही है, जिसमें ठगी की रकम ट्रांसफर हुई है। वारदात के दौरान आरोपियों ने बुजुर्ग का मोबाइल फोन हैक कर लिया था।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सुधीर कुमार (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ अशोक नगर के मीत नगर इलाके में रहते हैं। गत 22 फरवरी को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉलर ने उनसे बुजुर्ग का हालचाल पूछा। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उनका फोन हैक कर लिया। बात करते-करते आरोपी ही उनका फोन को चलाने लगा।

इसके बाद आरोपी ने उनसे पूछने लगा कि आपकी एफडी है क्या। बुजुर्ग का कहना है कि उनके पास उनके बच्चे बैठे थे, इसलिए उन्होंने एफडी होने की बात से इंकार कर दिया। लेकिन फिर भी पता नहीं आरोपी ने कैसे पता लगा लिया कि उनके पास करीब पांच लाख रुपये की एफडी है। इसके बाद आरोपी ने कॉल काट दी।

कुछ देर बाद बुजुर्ग सुधीर कुमार के पास जयपुर से एक कॉल आया। कॉलर ने उन्हें बताया कि आपकी एफडी तोड़कर रकम को किसी दूसरे बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी गई है। इसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की, छानबीन के बाद पुलिस ने सोमवार को मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed