{"_id":"621cf7f1a0d3201bfa37695f","slug":"elderly-mother-in-law-brutally-thrashed-and-decapitated-admitted-to-gangaram-hospital-in-injured-condition-accused-daughter-in-law-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: बुजुर्ग सास की बेरहमी से पिटाई कर फोड़ दिया सिर, जख्मी हालत में कराया गंगाराम अस्पताल में भर्ती, आरोपी बहू गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: बुजुर्ग सास की बेरहमी से पिटाई कर फोड़ दिया सिर, जख्मी हालत में कराया गंगाराम अस्पताल में भर्ती, आरोपी बहू गिरफ्तार
Mon, 28 Feb 2022 09:57 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Mon, 28 Feb 2022 09:57 PM IST
सार
बुजुर्ग का तीन जगह से सिर फट गया। जख्मी हालत में पीड़िता को गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज हुआ। पुलिस ने बाद में उनका बयान लेकर बहू सोनिका को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
arrest
- फोटो : istock
विस्तार
मध्य दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। घरेलू कलह में एक महिला ने अपनी 70 वर्षीय बुजुर्ग सास की बेरहमी से पिटाई कर दी। लातों-घूंसों से हमला करने के बाद आरोपी ने हीटर उठाकर उठाकर उनके सिर दे मारा।
विज्ञापन
बुजुर्ग का तीन जगह से सिर फट गया। जख्मी हालत में पीड़िता को गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज हुआ। पुलिस ने बाद में उनका बयान लेकर बहू सोनिका को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। राजेंद्र नगर थाना पुलिस परिवार से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक बुजुर्ग प्रीति खन्ना (70) परिवार के साथ राजेंद्र नगर इलाके में रहती हैं। इनके परिवार में पति मनमोहन खन्ना, एक बेटा मनीष, बहू सोनिका खन्ना और पोता है। आरोप है कि 23 फरवरी को इनका बेटा कमरे में अपने बेटे को पढ़ा रहा था। इसी दौरान इनकी बहू सोनिका प्रीति के कमरे में पहुंची और उनके साथ गाली-गलौज करने लगी। उसका कहना था कि प्रीति व उनके पति मनमोहन बेटे व पोते को उसके खिलाफ भड़काते हैं। प्रीति ने मना किया और बहस से बचने के लिए कमरे से निकलने लगी।
विज्ञापन
इस बीच आरोपी सोनिका ने उनको पकड़कर लात-घूंसों की बरसात कर दी। इस पर भी जब उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने पास में रखे लोहे के हीटर को उठाया और प्रीति के सिर पर कई वार कर दिए। प्रीति चकराकर वहीं गिर गई। शोर शराबा हुआ तो बेटा वहां पहुंचा और उसने मां को बचाया। बाद में मां को अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बाद पुलिस ने पीड़िता का बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। पुलिस सोनिका से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।