फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Elderly man beaten up for interrupting young man and woman doing objectionable acts in Delhi Metro

अश्लील हरकत करने वाले कपल पर एक्शन: टोकने पर बुजुर्ग को पीटा, मोबाइल तोड़ा; पुलिस ने पकड़ा; कोर्ट में पेशी

Fri, 03 Nov 2023 10:24 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 03 Nov 2023 10:24 PM IST
सार

दिल्ली मेट्रो में युवक-युवती के आपत्तिजनक हरकत करने पर बुजुर्ग ने टोक दिया। जिसके बाद युवक ने बुजुर्ग से बदतमीजी की और पीटा भी। अब दोनों को कोर्ट में पेश होना होगा। 

विज्ञापन
Elderly man beaten up for interrupting young man and woman doing objectionable acts in Delhi Metro
delhi metro - फोटो : istock

विस्तार

मेट्रो में आपत्तिजनक हरकत करते युवक-युवती को टोकने पर बुजुर्ग अनिल जयसवाल (62) की पिटाई कर दी गई। शिकायत पर पुलिस ने बुजुर्ग का मेडिकल करवाया है। पीड़ित के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों को नोटिस देकर पाबंद किया है। अदालत की कार्रवाई के दौरान दोनों को पेश होने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में द्वारका मोड़ इलाके में रहने वाले बुजुर्ग ने बताया कि एक नवंबर की रात नौ बजे वह मेट्रो से घर जा रहे थे। वह बुजुर्गों वाली सीट पर बैठे थे। उनके सामने वाली सीट पर युवक और युवती बैठे थे। राजेंद्र नगर मेट्रो स्टेशन से पटेल नगर मेट्रो स्टेशन के बीच में दोनों गलत हरकत करने लगे।इ स पर उन्होंने दोनों को टोका और मोबाइल से फोटो खींच लिया। 
विज्ञापन


इससे नाराज युवक गाली-गलौज करने लगा। आरोपी ने उनका मोबाइल पटककर तोड़ दिया और पिटाई करने लगा। बुजुर्ग ने मेट्रो हेल्प बटन दबाकर सहायता मांगी। मेट्रो कर्मियों ने पटेल नगर मेट्रो स्टेशन पर तीनों को उतार लिया और पुलिस को सूचना दी। जांच में पता चला कि युवक लाजपत नगर का और युवती उत्तम नगर की रहने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed