UP: महिला किरायेदार से ऐसा परेशान हुए मकान मालिक, सीढ़ियों पर ही 12 घंटे तक दिया धरना... पुलिस तक पहुंचा मामला
फ्लैट मालिक 56 वर्षीय राजेश रस्तोगी का कहना है कि दिल्ली रोहणी में परिवार के साथ रहते हैं। निराला एस्टेट सोसायटी में उनका फ्लैट है। एक अप्रैल-2024 को उन्होंने प्रीति गुप्ता नाम की एक महिला को 11 महीने के अनुबंध पर फ्लैट किराये पर दिया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित निराला एस्टेट सोसायटी में किरायेदार महिला द्वारा फ्लैट खाली नहीं करने पर बुजुर्ग दंपती ने बुधवार को अपने ही फ्लैट के बाहर सीढ़ियों पर करीब 12 घंटे तक धरना दिया। सूचना पर पहुंची बिसरख कोतवाली पुलिस ने आश्वासन देकर धरना दे रहे दंपती को समझा-बुझाकर धरना समाप्त कराया।
फ्लैट मालिक 56 वर्षीय राजेश रस्तोगी का कहना है कि दिल्ली रोहणी में परिवार के साथ रहते हैं। निराला एस्टेट सोसायटी में उनका फ्लैट है। एक अप्रैल-2024 को उन्होंने प्रीति गुप्ता नाम की एक महिला को 11 महीने के अनुबंध पर फ्लैट किराये पर दिया था। अनुबंध समाप्त होने के बाद भी महिला फ्लैट खाली नहीं कर रही है। पूर्व में पुलिस और प्रशासन से गुहार लगाई, लेकिन महिला ने फ्लैट खाली नहीं किया।
थक-हारकर फ्लैट की सीढ़ियों के पास पत्नी ओनिका के साथ धरना दिया। महिला पूर्व में भी राधा स्काई गार्डन सोसायटी के एक बुजुर्ग दंपती के साथ ऐसा कर चुकी है। मामला जुलाई-2022 का है। उस दौरान भी फ्लैट खाली कराने को लेकर उस दंपती को भी फ्लैट की दहलीज के बाहर सीढ़ियों पर धरना देकर बैठना पड़ा था।
महिला द्वारा फ्लैट नहीं खाली करने पर सोशल मीडिया पर लोगों ने बुजुर्ग दंपती के हक में आवाज उठाई। इसके बाद महिला की ओर से कहा गया है कि 2 तारीख को उसके बच्चे का जन्मदिन है। उसका फ्लैट के अंदर जरूरी सामान रखा है वह कहां जाएगी।
वहीं एसीपी सेंट्रल नोएडा दीक्षा सिंह का कहना है कि कोई बिना वजह किसी के फ्लैट पर कब्जा नहीं कर सकता है। मामला जिला प्रशासन के वहां लंबित है। मकान मालिक को बताया कि गया कि प्रशासन से आदेश मिलते ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सभी पहलुओं पर मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- लड़की से हैवानियत की हदें पार: अधेड़ ने महीनों तक किया दुष्कर्म... सात माह की गर्भवती हुई, बताया क्यों थी चुप