फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Elder killed his younger brother in Muradnagar after drunken

शराब के नशे में बड़े ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, चाकू से किए कई वार

Mon, 13 May 2019 10:48 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादनगर Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 13 May 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Elder killed his younger brother in Muradnagar after drunken
सांकेतिक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के मुरादनगर में शनिवार को नशे की हालत में एक 32 वर्षीय व्यक्ति की उसके बड़े भाई ने चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक का नाम जितेंद्र सिंह है। उसके बड़े भाई शेर सिंह ने जितेंद्र के पेट पर चाकू से कई वार किए, जिसकी वजह से वह बुरी तरह से घायल हो गया था। प्राथमिक उपचार के बाद जितेंद्र सिंह अगली सुबह मृत पाया गया। 

विज्ञापन


टाइम ऑफ इंडिया में प्रकाशित खबर के अनुसार दोनों भाइयों के बीच शुक्रवार को (घटना से एक दिन पूर्व) नौकरी को लेकर लड़ाई हो गई थी। जितेंद्र के नौकरी छोड़ देने की वजह से बड़ा भाई शेर सिंह काफी नाराज था। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों भाई शराब पीकर लड़ रहे थे। जितेंद्र की मौत हो जाने से पर शेर सिंह बिना पुलिस को बताए ही उसका अंतिम संस्कार करना चाहता था लेकिन लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। शेर सिंह तब तो घर से फरार होने में कामयाब रहा लेकिन बाद में पुलिस उसे गिरफ्तार करने में कामयाब रही। मुरादनगर के एसएचओ उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि वारदात में इस्तेमाल चाकू को बरामद कर लिया गया है। शेर सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed