फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Elder brother was thrown out of house for love marriage in Ghaziabad

छोटा भाई बना प्यार का दुश्मन: प्रेम विवाह करने पर बड़े को घर से निकाला, कई बार मारने का भी किया प्रयास

Tue, 22 Aug 2023 11:20 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 22 Aug 2023 11:20 PM IST
सार

बड़े भाई का आरोप है कि छोटे भाई सचिन ने उन्हें घर से निकाल दिया और माता-पिता को भी उनके खिलाफ कर दिया। पिता की मौत के बाद अब उन्हें घर में घुसने नहीं दिया और उनकी पत्नी व बच्चे को पिस्टल दिखाकर मारने की धमकी दे रहा है।

विज्ञापन
Elder brother was thrown out of house for love marriage in Ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में बड़े भाई मोहित यादव ने प्रेम विवाह किया तो छोटे भाई सचिन ने उसे घर से निकाल दिया और जान का दुश्मन बन गया। मोहित का आरोप है कि वह कई बार घर गया तो उसे परिवार के साथ जान से मारने की धमकी दी और कई बार मारने का भी प्रयास किया। मामले में मोहित ने छोटे भाई सचिन और उसके पांच साथियों के खिलाफ क्राॅसिंग रिपब्लिक थाने में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन

मोहित हाल में किराये के मकान में पत्नी और बच्चे के साथ रह रहा है और नोएडा में नौकरी करते हैं। मोहित ने बताया कि उसने आठ साल पहले गांव की रहने वाली एक युवती से प्रेम विवाह किया था। वह मूलरूप से हिमाचल की रहने वाली है। पढ़ाई के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध हुए और उन्होंने कोर्ट मेरिज कर ली। परिवार के लोग सहमत नहीं थे। ऐसे में वह किराये के मकान में रहने लगे। काफी समय बीत जाने के बाद उनके माता-पिता ने घर बुला लिया। लेकिन भाई इसके बावजूद विरोध में था। कुछ समय वह माता-पिता के साथ रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि भाई सचिन ने उन्हें घर से निकाल दिया और माता-पिता को भी उनके खिलाफ कर दिया। पिता की मौत के बाद अब उन्हें घर में घुसने नहीं दिया और उनकी पत्नी व बच्चे को पिस्टल दिखाकर मारने की धमकी दे रहा है। भाई सचिन दबंग किस्म के युवकों के साथ रहता है जिनसे वह मरवाने की धमकी दे रहा है। एसीपी वेव सिटी सलोनी अग्रवाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed