फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   "Eighty per cent of Delhi treasure is doomed to corruption '

दिल्ली ने बहुमत दिया है क्योकि उन्हें भाषण नहीं काम चाहिए

Tue, 24 Feb 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 24 Feb 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
"Eighty per cent of Delhi treasure is doomed to corruption '

दिल्ली विधानसभा में मंगलवार को सत्तापक्ष ने सरकारी तंत्र के भ्रष्टाचार पर जमकर हमला किया। परिवहन मंत्री गोपाल राय और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी सरकारी खजाने के लिए भ्रष्टाचार को सबसे बड़ा दुश्मन बताया। परिवहन मंत्री ने सदन में कहा कि सरकारी खजाने का 80-90 फीसदी पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है।

विज्ञापन


परिवहन मंत्री गोपाल राय ने कहा कि जनता ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। पूर्ण स्वराज के लिए काम करना है। भ्रष्टाचार मुक्ति के लिए लोकपाल कानून लाकर बजट का 80 फीसदी पैसा बचाना है। यह लड़ाई चार साल से चल रही है। अब उसे पूरा करना है।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि पिछली सरकार में 49 दिन और नई सरकार में 10 दिन पर काम करने के अलावा पत्रकार के तौर पर भी सिस्टम को समझने का मौका मिला है। सरकार में पैसे या टैलेंट की कमी नहीं है। सिर्फ नीयत की कमी है। जनता ने भरोसे से भेजा है। भ्रष्टाचार रुकेगा तो पैसे की कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि फिजूलखर्जी और भ्रष्टाचार रोककर पैसे आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां सड़क-सीवर नहीं है, वहां म्यूजिकल फाउंटेन बनाकर पैसे की बर्बादी हो रही है। वहीं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि सरकार बनते ही 40-50 फीसदी भ्रष्टाचार में कमी आई है। भ्रष्टाचार निरोधी हेल्पलाइन से उसे पूरा खत्म करना है। दूसरी तरफ, भाजपा विधायक जगदीश प्रधान ने कहा कि भ्रष्टाचार की लड़ाई में विपक्ष के विधायक सरकार के साथ हैं।


केजरीवाल बोले कि हमें जनता ने इसलिए भारी बहुमत दिया क्योंकि उन्हें सिर्फ भाषण नहीं काम चाहिए। मई में देश ने भाजपा को बहुमत दिया, अब दिल्ली में साफ हो गए। इसलिए आने वाले समय में बातें कम, काम खूब करना है। अहंकार नहीं करना। भाषण से हम एक, दो, तीन बार लुभा सकते हैं, लेकिन जनता कहती है भाषण से पेट तो नहीं नहीं चलता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed