{"_id":"dff9355d09ac7cd5a571698ea69819f5","slug":"eight-year-old-girl-killed-after-kidnapping-in-faridabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ साल की बच्ची के साथ हैवानगी के मिले निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ साल की बच्ची के साथ हैवानगी के मिले निशान
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 14 Jan 2015 09:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ साल की बच्ची की हत्या के मामले में बुधवार को पुलिस जांच के दौरान उसकी चप्पलें मिली हैं। पुलिस अभी तक हत्यारों का सुराग नही लगा पाई है।
विज्ञापन
मालूम हो कि आठ जनवरी की सुबह नवीन नगर चौकी क्षेत्र में घर के सामने खेल रही आठ साल की बालिका को अगवा कर लिया गया था।
शुक्रवार को उसका शव दिल्ली के जैतपुर थाना क्षेत्र में यमुना खादर के पास मिला था। हत्यारों का कोई सुराग न मिलने पर बुधवार को पुलिस एक बार फिर बच्ची का शव मिलने वाली जगह पर जांच करने पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस को यहां से बच्ची की चप्पलें बरामद हुईं। एसएचओ सराय ख्वाजा ने बताया कि हत्यारों की तलाश कि जा रही है। बुधवार को टीम यमुना खादर भेजी गई थी। जल्द ही दोषियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन