फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Eight year old child dies in road accident

Road Rage : उत्तरी दिल्ली में स्कूटी सवार पिता-पुत्र को टक्कर मारकर बच्चे पर चढ़ाई कार, हादसे में मासूम की मौत

Fri, 08 Nov 2024 01:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 08 Nov 2024 01:49 AM IST
सार

इसके बाद आरोपी चालक आठ वर्षीय बच्चे पर कार चढ़ाते हुए फरार हो गया। हादसा रूपनगर थाने के शक्ति नगर स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ। इस मामले में अभी तक आरोपी कार चालक पुलिस की पकड़ से दूर है। हादसे में आठ वर्षीय अभिनव की मौत हो गई।

विज्ञापन
Eight year old child dies in road accident
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी दिल्ली इलाके में बुधवार देर रात कार ने स्कूटी सवार पिता और पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपी चालक आठ वर्षीय बच्चे पर कार चढ़ाते हुए फरार हो गया। हादसा रूपनगर थाने के शक्ति नगर स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ। इस मामले में अभी तक आरोपी कार चालक पुलिस की पकड़ से दूर है। हादसे में आठ वर्षीय अभिनव की मौत हो गई। वहीं उसके पिता संजय का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


घटना के बाद आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर मृतक के परिजनों ने सड़क को जाम कर दिया। करीब एक घंटे चले हंगामे के बाद पुलिसकर्मियों के आश्वासन के बाद वह सड़क से हटे। डीसीपी राजा बांठिया ने बताया कि बुधवार रात करीब 9:30 बजे हादसे की जानकारी मिली। बताया गया कि शक्ति नगर पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार चालक स्कूटी सवार पिता-पुत्र को टक्कर मारकर फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायलों को सिविल लाइंस स्थित ट्रामा सेंटर भर्ती कराया गया है। वहां पर पता चला कि अभिनव की मौके पर ही मौत हो गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआत जांच के दौरान घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी खराब मिले लेकिन एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली है जिसमें कार चालक स्कूटी को टक्कर मारकर बच्चे के ऊपर कार चढ़ाता हुआ दिखाई दिया। लेकिन इसमें कार के नंबर की पहचान नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी ने भी नहीं की मदद, चालक की गिरफ्तारी की मांग, जाम लगाया
संजय ने बताया कि हादसा होने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हुए, वहीं उनके बेटा अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। उसके शरीर से खून निकल रहा था। आसपास काफी लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी उनकी मदद नहीं की। काफी देर बाद उन्होंने खुद अपने घर पर फाेन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन आए और अस्पताल लेकर गए। घटना के अगले दिन आरोपी कार चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए मृतक के परिजनों ने शक्ति नगर की सड़क करीब एक घंटे तक जाम कर दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपी कार चालक के साथ साठगांठ कर ली है। हंगामा बढ़ता देख मौके पर क्षेत्र के विधायक और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुुंचे और परिजनों को आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद सड़क खाली की गई।

18 साल की मिन्नतों के बाद मिली थी खुशी, एक पल में छिन गई
रूपनगर में हुए सड़क हादसे ने एक हंसते खेलते परिवार को ऐसा गम दिया, जिसकी भरपाई अब कभी नहीं हाे पाएगी। हादसे में जिस आठ साल के अभिनव की मौत हुई है, उसे पाने के लिए परिवार ने 18 साल तक मिन्नतें मांगी थीं। शादी के इतने लंबे समय बाद संतान का जन्म होने पर परिवार बेहद खुश था, लेकिन किसी को भी नहीं पता था कि यह खुशी एक पल में छीन ली जाएगी।


अभिनव के पिता संजय के भाई सचिन ने बताया कि संजय ऑटो चालक हैं और सुबह घरों में समाचार पत्र पहुंचाने का भी काम करते हैं। संजय की शादी वर्ष 1999 में राजकुमारी के साथ हुई थी। शादी के 18 साल बाद वर्ष 2017 में अभिनव का जन्म हुआ था। वह परिवार में सबका चहेता था और संत नगर स्थित सेंट जोन पब्लिक स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ता था। अभिनव की मौत की खबर सुनकर मां राजकुमारी सदमे में है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। वह विश्वास नहीं कर पा रही हैं कि अभिनव की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed