{"_id":"674147cfb27c5ccc43c700b9660ed7fc","slug":"eight-man-attacked-by-knife-in-delhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ युवकों का एक युवक पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ युवकों का एक युवक पर चाकू से हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 05 Oct 2014 12:08 AM IST
विज्ञापन
रणहौला इलाके में शुक्रवार रात सात आठ युवकों ने एक युवक को चाकू मारकर जख्मी कर दिया। हमलावरों ने उसके पेट में चाकू के तीन वार किए और फरार हो गए। जख्मी युवक को डीडीयू अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
परिवार वालों का कहना है कि एक दिन पूर्व जागरण के दौरान पीड़ित युवक ने कुछ युवकों को गमला फेंकने से मना किया था। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर रणहौला पुलिस हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार अमित (26) सपरिवार सैनिक एंक्लेव का रहने वाला है। वह निजी कंपनी में काम करता है। शुक्रवार रात अमित अपने पिता के साथ घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान सात आठ लोग अमित के पास पहुंचे और उस पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
बीच बचाव करने पर हमलावरों ने उसके पिता को धक्का देकर गिरा दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अमित को उपचार के लिए डीडीयू अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि गत बृहस्पतिवार की रात घर के पास जागरण हो रहा था। जागरण के दौरान कुछ युवक वहां रखे गमले को फेंक रहे थे। अमित ने उन्हें ऐसा करने से मना किया था। युवक अमित को देख लेने की धमकी देकर चले गए थे। आशंका है कि गमला फेंकने वाले युवकों ने ही उसपर हमला किया है।