फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Eid celebrated with joy in the capital

राजधानी में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ईद

Thu, 06 Jun 2019 05:33 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Thu, 06 Jun 2019 05:33 AM IST
सार

-जामा मस्जिद पर हुई दिल्ली की सबसे बड़ी नमाज 
-आपसी सौहार्द और कौमी एकता का दिया संदेश

विज्ञापन
Eid celebrated with joy in the capital
ईद पर नमाज के बाद खुशी जाहिर करते बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में बुधवार को ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। जामा मस्जिद सहित दिल्ली की अन्य मस्जिदों में अकीदतमंदों ने नमाज अदा कर अल्लाह की इबादत की। एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर दिल्ली के बाजार भी गुलजार रहे और लोगों ने जमकर खरीदारी की। छोटे बच्चों को ईदी देकर हर्ष और सौहार्द का संदेश दिया।

विज्ञापन


सुबह सवा 7 बजे जामा मस्जिद पर ईद की नमाज अदा की गई। इस मौके पर दूर-दूर से हजारों नमाजी जामा मस्जिद पहुंचे। छोटे बच्चों ने भी भी अपने वालिदों के साथ नमाज पढ़ी। जामा मस्जिद में नमाजियों की भारी भीड़ रही, जिस कारण मस्जिद के द्वारों के ऊपर बनी छतों पर चढ़कर भी नमाज अदा की गई। नमाज पढ़ने के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और छोटे बच्चों को ईदी देकर प्रेम का संदेश दिया। नमाज के बाद अकीदतमंदों ने दूसरे धर्म के लोगों के गले मिलकर भी ईद की खुशियां बांटी और कौमी एकता का संदेश दिया। इस दौरान एक-दूसरे को मिठाइयां खिलायीं।
विज्ञापन


जामा मस्जिद के साथ ही आसपास के इलाकों की अन्य मस्जिदों में अलग-अलग समय पर नमाज अदा की गई। दिल्ली में ईद की सबसे पहली नमाज चूड़ी वालान स्थित मस्जिद हौज वाली में सुबह 5:45 बजे हुई। इसके बाद चांदनी चौक स्थित मस्जिद शाही बाग में सुबह साढ़े 6 बजे, सुनहरी मस्जिद में सुबह 06:45 बजे पर ईद की नमाज हुई। सुबह 7 बजे तुर्कमान गेट स्थित दरगा फैज इलाही में नमाज पढ़ी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सुबह 7:15 बजे शाही जामा मस्जिद में दिल्ली की सबसे बड़ी नमाज पढ़ी गई। वहीं, अजमेरी गेट स्थित एंग्लो अरेबिक स्कूल, काली मस्जिद, पटौदी हाउस स्थित शाहजहांनी मस्जिद और फ्रंट गेट स्थित मेहंदिया मस्जिद में सुबह साढ़े 7 बजे नमाज अदा की गई। दाजना हाउस में सुबह 7:45 मिनट पर नमाज हुई। शाही ईदगाह, मदरसा हुसैन बक्श और मेहंदिया मस्जिद में सुबह 8 नमाज पढ़ी गई। शाही मस्जिद फतेहपुरी में सुबह सवा 8 बजे, दरियागंज स्थित मस्जिद दरगाह शाबरी, मस्जिद ख्वाजा बकी-उल्लाह मस्जिद और छत्तालाल मियां स्थित बड़ी मस्जिद में 8:30 बजे नमाज हुई, जबकि घटा मस्जिद में सुबह 9 बजे ईद की नमाज अदा हुई। इन सभी मस्जिदों पर लोगों ने नमाज अदा करने के बाद ईद की मुबारकबाद दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed