फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Effect of festivals and wedding season on auto mobile market, 50 percent increase in business

Delhi: त्योहारों-शादियों में झूमा बाजार, वाहनों की बिक्री 50 फीसदी बढ़ी; ऑटो मोबाइल बाजार पर दिखा सीजन का असर

Sun, 08 Dec 2024 07:51 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 08 Dec 2024 07:51 AM IST
सार

ऑटोमोबाइल कारोबार से जुड़े जानकारों की मानें तो मुख्य तौर पर साल में दिवाली के समय 42 दिन ऐसे होते हैं, जब वाहनों की सबसे ज्यादा बिक्री होती है। इसमें दिवाली, छोटी दिवाली और धनतेरस, नवरात्र सबसे महत्वपूर्ण हैं।

विज्ञापन
Effect of festivals and wedding season on auto mobile market, 50 percent increase in business
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

दिल्ली के ऑटो मोबाइल बाजार पर त्योहारों और शादियों के सीजन का असर दिख रहा है। कारोबार में 50 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। कारोबारियों को दिसंबर के मध्य में इस साल के मॉडल पर छूट आने के बाद कारोबार में और भी बढ़ोतरी की उम्मीद है। मौजूदा समय में दिवाली से पहले शुरू हुए त्योहारी सीजन के बाद अब शादियों के सीजन का असर दिख रहा है।

विज्ञापन


ऑटोमोबाइल कारोबार से जुड़े जानकारों की मानें तो मुख्य तौर पर साल में दिवाली के समय 42 दिन ऐसे होते हैं, जब वाहनों की सबसे ज्यादा बिक्री होती है। इसमें दिवाली, छोटी दिवाली और धनतेरस, नवरात्र सबसे महत्वपूर्ण हैं। इसके बाद शादियों का सीजन शुरू होता है। इस दौरान निजी वाहनों की बिक्री सबसे अधिक होती है।
विज्ञापन


त्योहारी सीजन में इस साल दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग में 86,000 से ज्यादा नए वाहन पंजीकृत हुए हैं। आंकड़ों के अनुसार, एक अक्तूबर से 30 अक्तूबर तक 86,000 से अधिक नए वाहन रजिस्टर्ड हुए, जिससे मोटर व्हीकल टैक्स (मोटर वाहन कर) के रूप में 366 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल हुआ। हालांकि, इस दौरान चार पहिया वाहनों की तुलना में स्कूटर और बाइक की बिक्री कम रही। 2023 में नवंबर के त्योहारी महीने में 80,854 नए वाहनों का पंजीकरण किया गया था, जिसमें 57,000 से अधिक गैर-परिवहन दोपहिया वाहन और 18,635 कारें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरके पुरम स्थित कार शोरूम के मालिक जगदीश सिंह ने बताया कि त्योहारी सीजन यानि दिवाली, दशहरा धनतेरस आदि शुभ दिनों में वाहनों की बिक्री साल में सबसे ऊंचाइयों पर रहती है। इस साल भी वाहनों का कारोबार अच्छा हुआ है। वहीं शादियों के सीजन में वाहनों की बिक्री होती है लेकिन इस दौरान निजी वाहनों की मांग अधिक रहती है।

बीते साल की तुलना में 11.76% अधिक हुई बिक्री
इस बार के त्योहारी सीजन में देशभर में वाहनों की बिक्री बीते साल की तुलना में 11.76 फीसदी अधिक हुई है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल एसोसिएशन (फाडा) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल त्योहारी सीजन के 42 दिन में 38.37 लाख वाहनों की बिक्री हुई, वहीं इस साल त्योहारी सीजन के 42 दिनों के दौरान 42.88 लाख वाहनों की बिक्री हुई है। वहीं अभी फिलहाल शादियों का सीजन चल रहा है, ऐसे में वाहनों की बिक्री इस दौरान भी अधिक होती है। हालांकि जितनी संख्या में दिवाली के समय वाहनों की बिक्री होती है उतनी शादियों के सीजन में नहीं होती।


त्योहारी सीजन वाहनों की बिक्री के लिए हाई सेलिंग पीरियड होता है। इस दौरान सभी प्रकार की गाड़ियों की बिक्री अधिक रहती ही है, चाहे वह निजी हो या फिर कॉमर्शियल, जबकि शादियों के सीजन के दौरान वाहनों की बिक्री होती है, लेकिन उतनी नहीं जितनी त्योहारी सीजन में होती है। -सहर्ष दमानी, सीईओ, फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed