{"_id":"5c4e3aa0bdec22089f03afc6","slug":"ed-take-gautam-khaitan-on-remand-for-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईडी ने गौतम खेतान को दो दिन के रिमांड पर लिया, दर्ज है काला धन व पीएमएलए के तहत केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईडी ने गौतम खेतान को दो दिन के रिमांड पर लिया, दर्ज है काला धन व पीएमएलए के तहत केस
Mon, 28 Jan 2019 04:41 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 28 Jan 2019 04:41 AM IST
विज्ञापन
गौतम खैतान
- फोटो : social media
अगस्ता वेस्टलैंड डील घूस मामले के आरोपी गौतम खेतान को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक अन्य मामले में पूछताछ के लिए अदालत से दो दिन के रिमांड पर लिया है। खेतान पर आयकर विभाग द्वारा काला धन (विदेशी अघोषित संपत्ति व आय) व कराधान अधिनियम 2015 के तहत मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद ईडी ने काला धन व धन शोधन निरोधक अधिनियम (पीएमएलए) के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
पटियाला हाउस अदालत की ड्यूटी मजिस्ट्रेट नीतू शर्मा के समक्ष ईडी के विशेष वकील डीपी सिंह व एनके माटा ने कहा कि इस मामले का अगस्ता वेस्टलैंड से कोई लेनादेना नहीं है। यह काला धन व धन शोधन का नया मामला है जिसकी जांच के लिए आरोपी गौतम खेतान से पूछताछ करना जरूरी है। एजेंसी ने खेतान पर आरोप लगाया है कि उसने अवैध तरीके से कई विदेशी खाते खोल रखे हैं और उनमें काला धन है। इसके अलावा आरोपी की विदेश में अघोषित संपत्ति है।
विज्ञापन
दूसरी ओर खेतान के वकील पीके दुबे ने एजेंसी की दलीलों का विरोध करते हुए फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोप लगाया। बचाव पक्ष ने कहा कि यह मामला अगस्ता वेस्टलैंड से ही जुड़ा है। उस मामले में आरोपी पर मुकदमा चल रहा है और इस मामले में वह जमानत पर बाहर है। इस केस का वही नंबर है जो अगस्ता वेस्टलैंड केस का है। सीबीआई व प्रवर्तन निदेशालय वीवीआईपी चॉपर डील मामले में गौतम खेतान व अन्य आरोपियों के खिलाफ काफी पहले आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। इन मामलों में अदालत में सुनवाई चल रही है। इस मामले में ज्यादातर आरोपी जमानत पर हैं।
विज्ञापन