फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ED Summons Sarvesh Mishra and Vivek Tyagi in Delhi Liquor Policy Case News in Hindi

झूठा है शराब घोटाला : सीएम केजरीवाल बोले- केस में पार्टी को फंसाने की कोशिश, संजय सिंह के करीबियों से पूछताछ

Fri, 06 Oct 2023 02:58 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 06 Oct 2023 02:58 PM IST
सार

Delhi Liquor Policy Case : शराब घोटाले पर सीएम केजरीवाल ने कहा कि इन्होंने कहा स्कूल के क्लासरूम बनाने, बिजली, सड़कों के निर्माण, पानी में घोटाला हुआ है। सारी जांच करा ली। लेकिन कुछ नहीं निकला। अब पता चल रहा है कि यह पूरा शराब घोटाला ही फर्जी है। इनके पास एक भी सबूत नहीं है।

विज्ञापन
ED Summons Sarvesh Mishra and Vivek Tyagi in Delhi Liquor Policy Case News in Hindi
सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

विज्ञापन

Delhi Excise Policy Case: प्रवर्तन निदेशालय ने संजय सिंह के करीबियों को समन जारी किया है।तो वहीं सीएम केजरीवाल ने एक बार फिर भाजपा और पीएम मोदी पर निशाना साधा। संजय सिंह के करीबी सर्वेश मिश्रा, कंवरबीर सिंह और विवेक त्यागी को तलब किया गया है। ताकी आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जा सके। खबर के मुताबिक, संजय सिंह ने सर्वेश को एक करोड़ रुपये दिए थे। संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद आप और भाजपा में बयानबाजी का सिलसिला लगातार जारी है।

सीएम केजरीवाल ने कहा- पार्टी को झूठे केस में फंसाने की हो रही कोशिश
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गाजीपुर लैंडफिल साइट पर पहुंच कर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि झूठे केस लगाकर पार्टियों को फंसाने की कोशिश हो रही है। ये हालात लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं। शराब घोटाला फर्जी है। एक पैसे का लेनदेन नहीं हुआ। एक सबूत नहीं है। थोड़े दिन में शराब घोटाला बंद हो जाएगा। फिर एक और ले आएंगे। तंग और टॉर्जर करके जबरदस्ती बयान लिए हैं। इन लोगों की नीयत खराब है। दिल्ली में इतने काम हो रहे हैं। केजरीवाल ने 1000 स्कूल बनाए, आप 2000 स्कूल बनाओ। इसमें बड़प्पन है। आप खुद काम नहीं करते हैं। 24 घंटे एजेंसी भेज रहे हैं। किसी की पार्टी तोड़ रहे हैं।


सीएम केजरीवाल ने कहा कि वे हमारी खिलाफ जांच कर रहे हैं। अभी तक कुछ भी सामने नहीं आया है। आपने कल सुप्रीम कोर्ट को सुना। पूरे का पूरा शराब घोटाला फर्जी है। एक पैसे का लेन देन नहीं हुआ। जज ने कोर्ट में ईडी से सबूतों के बारे में पूछा। लेकिन उनके पास कुछ भी नहीं था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ईडी दफ्तर पहुंचे सर्वेश मिश्रा
प्रवर्तन निदेशालय की ओर से जारी हुए समन के बाद संजय सिंह के सहयोगी सर्वेश मिश्रा दिल्ली में ईडी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि सच्चाई की जीत होगी। ईडी ने संजय सिंह के तीन सहयोगियों विवेक त्यागी, सर्वेश मिश्रा और कंवरबीर सिंह को जांच में शामिल होने के लिए बुलाया है।

 

विज्ञापन

सुधांशु त्रिवेदी का आप पार्टी पर तंज
मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा प्रवक्ता और बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि हमारा मानना है कि यह देश के उन लोगों के लिए विचार का भोजन है जो प्रयोगात्मक राजनीति की बात करते हैं। यह प्रयोगात्मक राजनीति का समय नहीं है। प्रयोगात्मक राजनीति के परिणाम देश के लिए खतरनाक हो सकते हैं। अन्ना आंदोलन से निकली आप के चरित्र ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।
 


 

 

कोर्ट ने संजय सिंह को भेजा पांच दिन की रिमांड पर
गिरफ्तार राज्यसभा सांसद संजय सिंह को 10 अक्तूबर तक प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेज दिया गया। मामले में ईडी ने 10 दिन के हिरासत की मांग की थी। हालांकि, अदालत ने सुनवाई के दौरान ईडी के समक्ष कई सवाल उठाए। राउज एवन्यू कोर्ट में विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल के समक्ष संजय सिंह को कड़ी सुरक्षा में पेश किया गया। ईडी ने संजय सिंह का 10 दिन का रिमांड मांगते हुए कहा कि वह मामले में पूरी तरह से लिप्त हैं।

रिमांड से पहले ईडी के वकील ने रखी दलीलें
ईडी के वकील ने कहा कि संजय के घर से कई दस्तावेज बरामद हुए हैं। गवाहों और अन्य आरोपियों से आमने-सामने बिठाकर पूछताछ करने के लिए रिमांड स्वीकार किया जाए। अदालत ने ईडी से सवाल किया कि मामला काफी पुराना है और यदि आपके पास साक्ष्य थे तो गिरफ्तारी में इतनी देरी क्यों हुई।

कोर्ट ने पूछा गिरफ्तारी में इतनी देरी क्यों
अदालत ने ईडी से सवाल पूछा है क्या आपने फोन कब्जे में ले लिया? ईडी के वकील के हां में जवाब देने पर अदालत ने कहा जब फोन आपके पास है तो फिर इसमें आरोपी के साथ इसका आमना-सामना कराने की क्या जरूरत बचती है? आप डेटा वैसे भी निकाल सकते हैं। सबूत है तो गिरफ्तारी में देरी क्यों। ईडी के वकील ने कहा कि गवाहों के बयानों के आधार पर गिरफ्तारी हुई है। गवाहों के बयान अभी हुए है वे सरकारी गवाह बने हैं।

गवाह दिनेश अरोड़ा, संजय सिंह के करीबी हैं। ईडी ने मामले में 239 स्थानों पर छापा मारा है। आरोप है कि संजय के घर दो बार में दो करोड़ का लेनदेन हुआ। संजय के कर्मचारी सर्वेश ने पैसे लिए है। संजय सिंह के फोन से डेटा मिला है।

यदि मै दोषी हूं तो सजा दी जाए-संजय सिंह
संजय सिंह के वकील मोहित माथुर ने रिमांड का विरोध करते हुए कहा कि ईडी के पास एक भी सबूत नहीं है। उन्होंने इसे राजनीतिक मामला बताया। मोहित ने कहा कि एक साल से जांच जारी होने के बावजूद अदालत के समक्ष कोई साक्ष्य नहीं रखा गया। एकमात्र गवाह दिनेश अरोड़ा के बयान को आधार बनाकर उनके मुवक्किल को फर्जी मामले में फंसाया गया है। अरोड़ा को पहले सीबीआई और ईडी ने गिरफ्तार किया था। वह अचानक गवाह बन गया। उसके बयान पर कैसे भरोसा किया जा सकता है।

इसके अलावा एक अन्य आरोपी पर तीन करोड़ लेने का आरोप है ओर उसकी अग्रिम जमानत पर ईडी ने विरोध तक नहीं किया। उन्होंने कहा ईडी ने आठ घंटे सांसद के घर की तलाशी ली जिसमें कोई साक्ष्य नहीं मिला। सबसे महत्वपूर्ण है कि जिस सर्वेश पर पैसे लेने का आरोप है उसका बयान तक दर्ज नहीं किया गया। उन्होंने कहा ईडी ने अभी तक उन्हें रिमांड आवेदन की प्रति तक नहीं दी गई। ईडी को रिमांड की प्रति देने का निर्देश दिया जाए।

संजय सिंह ने कहा कि आखिर गवाहों को इतनी देर से मेरा नाम कैसे याद आया
वहीं संजय सिंह ने अदालत के समक्ष कहा कि मैं इतना अनजान आदमी तो नहीं कि गवाह को मेरा नाम याद नहीं आया। दिनेश अरोड़ा को भी मेरा नाम याद नहीं आया। अचानक ऐसा क्या हुआ कि उसने सारा बयान मेरे खिलाफ दिया। अगर मेरी गलती है तो मुझे सजा दें। वहीं अदालत में पेशी के दौरान ईडी ने उनको मीडिया से बात नहीं करने दी। हालांकि संजय सिंह ने कोर्ट में जाते हुए कहा अन्याय है मोदी जी का। मोदी जी चुनाव हार रहे हैं इसलिए ऐसा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed