{"_id":"683d673911787d0b710d5318","slug":"ed-raids-several-cities-in-bank-fraud-related-to-online-gaming-39-lakh-cash-and-1-5-crore-frozen-2025-06-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ED Raids: ₹1.5 करोड़ फ्रीज...39 लाख कैश जब्त, ईडी ने दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में मारा था छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ED Raids: ₹1.5 करोड़ फ्रीज...39 लाख कैश जब्त, ईडी ने दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में मारा था छापा
Mon, 02 Jun 2025 02:26 PM IST
अनुज कुमार
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 02 Jun 2025 02:26 PM IST
सार
ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े बैंक फ्रॉड में प्रवर्तन निदेशालय ने नकद, डिजिटल साक्ष्य को बरामद किया। खातों में कुल 1.5 करोड़ रुपये की राशि को फ्रीज की गई।
विज्ञापन
ED
- फोटो : ANI
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय ने ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े बैंक घोटाला मामले में कार्रवाई के बाद जब्त किए गए सामान की जानकारी दी। प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002 के तहत ईडी ने कार्रवाई की थी। बीती 29 मई 2025 को दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में 7 लोकेशनों पर कार्रवाई की थी।
मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली जोनल ऑफिस ने 29 मई 2025 को दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में सात जगहों पर तलाशी अभियान चलाया था। पंजाब और सिंध बैंक के तत्कालीन अधिकारी बेदानशु शेखर मिश्रा, उनके सहयोगियों और गेमिंग प्लेटफॉर्म GOA247 के प्रमुख प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई हुई थी।
विज्ञापन
इडी ने जानकारी देते हुए बताया कि तलाशी अभियान के दौरान 39 लाख रुपये की नकदी बरामद की गई और साथ ही डिजिटल साक्ष्य, ऑनलाइन गेमिंग के लिए इस्तेमाल किए जा रहे कई मोबाइल फोन और सिम कार्ड आदि सामग्री जब्त की गई। इसके अलावा, तलाशी अभियान के दौरान, ईडी ने गेमिंग प्लेटफॉर्म के उपयोग किए जा रहे 48 खच्चर खातों में कुल 1.5 करोड़ रुपये की राशि को फ्रीज कर दिया है।

ED, Delhi Zonal Office conducted search operations on 29.05.2025 at 7 locations in Delhi, Mumbai and Bengaluru in connection with an ongoing investigation under the provisions of PMLA, 2002 against Bedanshu Shekhar Mishra, the then officer of Punjab & Sind Bank, his associates… pic.twitter.com/r2XbxhJdDk
— ANI (@ANI) June 2, 2025