फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ED opposes Jacqueline Fernandez's plea to become an approver

Delhi NCR News: ईडी ने जैकलीन फर्नांडीज की सरकारी गवाह बनने की याचिका का विरोध किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सरकारी गवाह बनने की याचिका का विरोध किया है। ईडी ने कहा कि जैकलीन आरोपी सुकेश चंद्रशेखर के आपराधिक चरित्र को जानने के बावजूद उनके साथ लगातार संपर्क में रहीं। ईडी ने विशेष न्यायाधीश प्रशांत शर्मा के समक्ष दाखिल अपने जवाब में कहा, आवेदक (जैकलीन) ने आरोपी नंबर 1 सुकेश चंद्रशेखर के आपराधिक पूर्ववृत्त को जानने के बाद भी उनके साथ नियमित और निरंतर संपर्क बनाए रखा। सुकेश ने मनी लॉन्ड्रिंग अपराध से प्राप्त ‘क्राइम प्रॉसीड्स’ से आवेदक को सभी लाभ, उपहार और वस्तुएं सावधानीपूर्वक उपलब्ध कराई। स्पेशल जज प्रशांत शर्मा ने इससे पहले जैकलीन की याचिका पर ईडी से जवाब मांगा था। यह मामला सुकेश चंद्रशेखर द्वारा कथित तौर पर विभिन्न लोगों से धोखाधड़ी कर 200 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हड़पने से जुड़ा है। ईडी ने कहा कि जैकलीन को इस पूरे मामले की जानकारी थी, जिसके बावजूद उन्होंने आरोपी के साथ संबंध बनाए रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed