फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ED issues notice on Sandeepa Virk's bail plea

Delhi NCR News: संदीपा विर्क की जमानत याचिका पर ईडी को नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 06:30 PM IST
विज्ञापन
ईडी ने संदीपा विर्क और अमित गुप्ता के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया
विज्ञापन




नई दिल्ली। तीस हजारी कोर्ट ने संदीपा विर्क की जमानत याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को नोटिस जारी किया है। 28 अक्तूबर को अगली सुनवाई में ईडी को अपना जवाब दाखिल करना होगा। संदीपा विर्क और अमित गुप्ता को 12 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विजय शंकर ने ईडी को नोटिस जारी कर जमानत याचिका पर जवाब मांगा है। न्यायाधीश ने ईडी को निर्देश दिया है कि वह अभियुक्तों की जमानत याचिका पर जवाब दाखिल करे जिसमें अभियुक्तों की पिछली संलिप्तता से संबंधित रिपोर्ट और अगली सुनवाई की तारीख पर अभियुक्तों के खिलाफ सभी लंबित मामलों की सूची शामिल हो। ऐसे में ईडी के विशेष लोक अभियोजक (एसपीपी) ने जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा। अदालत ने जमानत अर्जी पर 28 अक्तूबर को विचार करने के लिए सूचीबद्ध किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed