फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ED has seized farmhouse in Delhi belonging to Himachal Pradesh CM Virbhadra Singh's family.

ED की हिमाचल CM वीरभद्र पर बड़ी कार्रवाई, दिल्ली में 6 करोड़ का फार्महाउस सील

Mon, 03 Apr 2017 01:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 03 Apr 2017 01:25 PM IST
विज्ञापन
ED has seized farmhouse in Delhi belonging to Himachal Pradesh CM Virbhadra Singh's family.

प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार सुबह हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का दिल्ली के मेहरौली स्थित फार्म ‌हाउस सील कर दिया है।  ईडी ने इसे मनी लॉन्ड्रिंग के केस में जब्त किया है।

विज्ञापन


यह फार्म हाउस सीएम के बेटे के नाम से खरीदा गया था। बताया जा रहा है कि इसकी खरीद में 5.41 करोड़ की नकद इस्तेमाल की गई थी और 1.20 करोड़ रुपये की रजिस्ट्री की गई थी।।
विज्ञापन


बता दें कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे और बेटी की कंपनी के नाम दिल्ली के महरौली में खरीदा गया 6 करोड़ से ‌अधिक का फार्म हाउस सीबीआई जांच के दायरे में था।
विज्ञापन
विज्ञापन


2011 में खरीदे गए इस फार्म के लिए लगभग साढ़े पांच करोड़ रुपये नकद दिए गए थे। बेचने वाले व्यक्ति ने खुद आयकर विभाग को दिए बयान में इसका खुलासा किया है। बयान की यह प्रति सीबीआई के पास मौजूद है।

पहले भी इस फार्म हाउस की ब‌िक्री में हुआ काले धन का इस्तेमाल

ED has seized farmhouse in Delhi belonging to Himachal Pradesh CM Virbhadra Singh's family.
Virbhadra singh
जानकारी के अनुसार महरौली के डेरा मंडी गांव के लिंगायस सोसाइटी में मैपल डेस्टीनेशन एंड ड्रीमलैंड प्राइवेट लिमिटेड ने अगस्त 2011 में एक फार्म हाउस खरीदा था। कहने को तो यह कंपनी वीरभद्र सिंह के बेटे और बेटी के नाम है लेकिन फर्म सिर्फ कागजों पर है।

फार्म हाउस बेचने वाले पिचेश्वर गड्डे ने प‌िछले साल ही सुर्खियों में आने के बाद इसके बारे में बताया था कि नकद रकम वीरभद्र सिंह के करीबी वकामुल्ला चंद्रशेखर ने दिए थे। पूर्व में भी इस फार्म हाउस की ब‌िक्री के दौरान काले धन का इस्तेमाल क‌िया गया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed