फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ecroachment on land worth crores of rupees made free

चला पीला पंजा, करोड़ों रुपये की सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया

Sat, 02 Jul 2016 02:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 02 Jul 2016 02:10 PM IST
विज्ञापन
ecroachment on land worth crores of rupees made free
कब्जा हटाया - फोटो : अमर उजाला

गुड़गांव नगर निगम एवं टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की संयुक्त टीम द्वारा शुक्रवार को गांव बालियावास में अवैध कब्जे हटाए गए। यहां करीब 15 एकड़ सरकारी जमीन तथा 10 एकड़ प्राइवेट जमीन पर बनाए गए अवैध निर्माणों पर यह कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


संयुक्त निगमायुक्त-2 अनु श्योकंद को इस कार्रवाई के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया तथा उनके साथ संयुक्त निगमायुक्त वाईएस गुप्ता, चीफ टाउन प्लानर वीके गोयल व डीटीपी संजीव मान सहित नगर निगम तथा टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ अवैध निर्माणों को हटाने की कार्रवाई शुरू की। संयुक्त टीम ने यहां पर विभिन्न प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा बनाए गए 8 मकानों, जिनमें उनके कार्यालय बने हुए थे, सहित 80 डीपीसी, 10 चारदीवारी, गेट व रोड़ स्ट्रक्चरों को जेसीबी की सहायता से गिरा दिया।
विज्ञापन


बता दें कि गांव बालियावास में नगर निगम की करोड़ों रुपये की जमीन पर भूमाफियाओं की नजर है। जिस पर माफियाओं द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान नगर निगम के सहायक अभियंता राजीव यादव, एटीपी इनफोर्समेंट नरेंद्र, जूनियर इंजीनियर सतेंद्र कुमार, संदीप राठी व दीपक कुमार सहित डीएलएफ फेज-1 थाना प्रभारी अमित कुमार तथा ग्वाल पहाड़ी चौकी प्रभारी ऋषिपाल पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम आयुक्त टीएल सत्यप्रकाश के अनुसार सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे हटाने के लिए नगर निगम एवं टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया, जिसमें करोड़ों रुपये की सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त करवाया गया है। उन्होंने आम नागरिकों से भी अनुरोध किया कि वे अवैध कॉलोनियों में प्लॉट या मकान न लें। कहीं पर भी प्लॉट या मकान लेने से पहले उसकी पूरी जांच-पड़ताल कर लें।  जानकारी के लिए नगर निगम, तहसील कार्यालय या टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग से संपर्क कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed