फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   EC planning an open challenge to prove temperability of EVMs

केजरीवाल को चुनाव आयोग की खुली चुनौती, 10 दिन में हैक करके दिखाएं हमारी EVM

Thu, 13 Apr 2017 10:26 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 13 Apr 2017 10:26 AM IST
विज्ञापन
EC planning an open challenge to prove temperability of EVMs
अरविंद केजरीवाल

हाल ही में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी को मिले प्रचंड बहुमत के बाद कई अरविंद केजरीवाल और मायावती समेत कई राजनीतिक पार्टियों ने ईवीएम मशीनों की विश्वसनीयता को लेकर सवाल उठाए थे। बुधवार को चुनाव आयोग ने साइंटिस्टों, टेक्नोलॉजिस्टों और राजनीतिक पार्टियों को खुली चुनौती दी है कि वे मई के पहले हफ्ते में 10 दिन के अंदर ईवीएम हैक करके दिखाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन



दिल्‍ली में नगर निगम के चुनाव के लिए 23 अप्रैल को वोटिंग होनी है। अरविंद केजरीवाल ने ईवीएम मशीनों की विश्वसनीयता को लेकर राज्य चुनाव आयोग को एक चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने तीन मांगें रखी। पहली मांग के रूप में केजरीवाल ने कहा कि एमसीडी चुनावों में वोटिंग के लिए राजस्थान से लाई गई ईवीएम मशीनों का इस्तेमाल नहीं किया जाए, क्योंकि वो टैंपर्ड हैं। 


केजरीवाल ने दूसरी मांग रखी है कि राष्ट्रीय और राज्य स्तर की पार्टियों को कुछ ईवीएम की जांच करने का मौका मिले। इसके अलावा एमसीडी चुनाव सिर्फ वीवीपीएटी मशीनों से करवाए जाने की मांग की गई है। 

दिल्ली में दूसरी पीढ़ी की ईवीएम मशीनों की संख्या पर्याप्त

EC planning an open challenge to prove temperability of EVMs
चुनाव आयोग

केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में दूसरी पीढ़ी की ईवीएम मशीनें पर्याप्त संख्या में हैं, जो वीवीपीएटी तकनीक को सपोर्ट करती हैं।

उन्होंने इससे पहले आरोप लगाया है कि राजस्थान के धौलपुर में बीते रविवार को हुए उप-चुनाव के दौरान 18 ईवीएम मशीनें ऐसी पाई गईं जिनमें किसी भी अन्य दल के लिए निर्धारित बटन दबाने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को ही वोट गया।

केजरीवाल ने कहा, 'हमारी मांग है कि राजस्थान से मंगवाई गई सभी ईवीएम मशीनें तत्काल वापल ली जाएं।' केजरीवाल ने आरोप लगाया कि बटन कोई भी दबाओ लेकिन वोट बीजेपी को ही जा रहा है, उन्होंने कहा कि ईवीएम का सॉफ्टवेयर, प्रोगामिंग, कोड बदला गया है।

केजरीवाल ने कहा कि चुनाव आयोग अभी भी जांच के लिये तैयार नहीं है, कहीं इन सब में चुनाव आयोग भी नहीं तो मिला हुआ. उन्होंने कहा कि हमने आयोग से इस बारे में शिकायत की थी, लेकिन समाधान नहीं निकला।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed