फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   East delhi laxmi nagar market green mark horrifies traders rumors of broadening road spread

दिल्ली के इस बाजार में हरे निशान ने उड़ाए सबके होश, तेजी से फैल रही ये अफवाह

Sat, 21 Sep 2019 04:02 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 21 Sep 2019 04:02 PM IST
विज्ञापन
East delhi laxmi nagar market green mark horrifies traders rumors of broadening road spread
लक्ष्मी नगर मार्केंट में हरे निशान से फैली अफवाह - फोटो : अमर उजाला

पूर्वी दिल्ली का सबसे बड़ा लक्ष्मी नगर का मंगल बाजार इन दिनों अफवाहों के दौर से गुजर रहा है। यहां कुछ दिन पहले आधी रात को किसी ने सड़कों पर हरे निशान लगा दिए हैं।

विज्ञापन

कहा जा रहा है कि अब मंगल बाजार की सड़क 80 फीट चौड़ी होगी जबकि इससे जुड़ा कोई लिखित आदेश जारी नहीं हुआ है।

व्यापारियों को डर है कि कहीं फिर से बुलडोजर लेकर अफसर बाजार में पहुंच जाएं। दो वर्ष पहले इसी बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई हुई थी। कई घरों और दुकानों को धराशायी कर दिया गया था। उस वक्त काफी हंगामा हुआ था। इससे उबरने और यहां सड़क बनने में दो साल लग गए।
विज्ञापन


हरे निशान लगने के बाद अब व्यापारियों को चिंता है कि फिर से बुलडोजर आ गए तो उनका पूरा व्यापार चौपट हो जाएगा। उनका कहना है कि पहले से ही मंदी का दौर चल रहा है। इस पर अधिकारियों की मनमानी ऐसी है कि रात में हरे निशान लगा दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगल बाजार की आधी सड़क 35 और बाकी करीब 40 फीट चौड़ी है। वर्ष 1960 के नक्शे में भी यह सड़क 80 फीट चौड़ी नहीं थी। ऐसे में नगर निगम और जिला प्रशासन के अधिकारी किस आधार पर इस सड़क को चौड़ा करने के लिए बात कर रहे हैं।

लक्ष्मी नगर बाजार एसोसिएशन के प्रधान प्रहलाद जैन का कहना है कि अभी तक कोई लिखित आदेश नहीं मिला है, सड़क चौड़ी करने की बात महज अफवाह है। कुछ व्यापारी आपस में ही खींचतान में लगे हैं।

उनका कहना है कि हरे निशान सड़क और गलियों में लगा दिए हैं। जिनके घर इस दायरे में आ रहे हैं वह भी बेचैन हैं। मीडिया में भी खबरें आ रही हैं, जबकि लिखित तौर पर सरकारी अधिकारियों की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है।

वहीं पूर्वी दिल्ली नगर निगम की उपायुक्त आरती शर्मा का कहना है कि निगम की ओर से किसी भी तरह के निशान नहीं लगाए गए हैं। ऐसे मामले दुर्भाग्यपूर्ण है। निशान को लेकर जांच कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed