फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   East Delhi Hub will be the model for development of Delhi

दिल्ली के विकास का मॉडल होगा ईस्ट दिल्ली हब, रखी गई नींव

Fri, 27 Dec 2019 05:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 27 Dec 2019 05:50 AM IST
विज्ञापन
East Delhi Hub will be the model for development of Delhi
अमित शाह और हरदीप पुरी - फोटो : अमर उजाला
ईस्ट दिल्ली हब के तौर पर कड़कडड़ूमा में विकसित होने वाली इलाके में गगनचुंबी इमारतें बनेंगी। यहां करीब 25 हजार की आबादी की रिहायश से दफ्तर तक होगा। दिलचस्प यह कि हर जरूरत का सामान 500 मीटर के दायरे में मिलेगा। 
विज्ञापन


इससे दूर जाने के लिए मेट्रो से डीटीसी बसों की सुविधा उपलब्ध रहेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को इस प्रोजेक्ट की नींव रखी। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी व उपराज्यपाल अनिल बैजल समेत भाजपा सांसद मनोज तिवारी व गौतम गंभीर भी मौजूद थे। 
विज्ञापन



ईस्ट दिल्ली हब में 44 मंजिला इमारत बनाने की योजना है। इसका करीब 70 फीसदी एरिया रिहायश व 20 फीसदी व्यावसायिक होगा। बचे दस फीसदी में पार्क आदि सार्वजनिक इस्तेमाल की चीजें विकसित होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री ने दावा किया कि नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार ही इसका उद्घाटन भी करेगी। दो रूट की मेट्रो को जोड़ने के लिए स्काई वॉक बनाया जाएगा। वहीं, परिसर में पेयजल एवं कूड़े के निपटारे के लेकर अपना प्रबंधन होगा। 


उधर, डीडीए के प्रस्ताव के मुताबिक, एनबीसीसी प्रोजेक्ट को पूरा करेगा और इसी प्रोजेक्ट से लागत की भरपाई करेगा। प्राधिकरण पर कोई अतिरिक्त आर्थिक भार नहीं पड़ेगा। फिलहाल इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर विकसित किया जाना है।  इसके सफल होने पर दूसरे प्रोजेक्ट भी शुरू करने की डीडीए की योजना है। 

ये होंगी ईस्ट दिल्ली हब की खासियतें...
कड़कडड़ूमा मेट्रो स्टेशन व आनंद विहार रेलवे स्टेशन के बीच करीब 30 हेक्टेयर जमीन पर होगा तैयार
लगभग 45 फीसदी भूमि का उपयोग किफायती आवास बनाने में होगा
400  एफएआर दिया जाएगा, यहां निर्माण पर
500 वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी होंगे आवास
4500 आवास होंगे
15 फीसदी ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवास बनेंगे यहां
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर होगा विशेष जोर, जल संचयन व सौर ऊर्जा पर आधारित होगा कार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed