{"_id":"587ef0a74f1c1bda30eff2a5","slug":"earthquake-tremors-of-magnitude-3-0-felt-in-new-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूकंप के झटकों से हिली दिल्ली, मिजोरम और ऐजवाल भी कांपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूकंप के झटकों से हिली दिल्ली, मिजोरम और ऐजवाल भी कांपे
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 18 Jan 2017 10:06 AM IST
विज्ञापन
earthquake
दिल्ली में बुधवार सुबह करीब 7:16 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार दिल्ली में 3.0 तीव्रता वाले भूकंप ने दिल्ली को हिलाया।
विज्ञापन
ठीक उसी समय ऐजवाल और मिजोरम में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहां भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 की मापी गई।
हालांकि यह भूकंप इतनी कम तीव्रता वाला था कि लोगों को पता नहीं चला और ना ही इससे किसी अनहोनी की सूचना है।
गौरतलब है कि मंगलवार को कराची के कई हिस्सों में भी रिक्टर स्केल पर 3.6 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जिसका केंद्र कराची ही था।