{"_id":"b1ff8175a3329cc776fe9d1d3dccc764","slug":"e-rickshaw-companies-started-supply-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैन हटने से ई-रिक्शा कंपनियां खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैन हटने से ई-रिक्शा कंपनियां खुश
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 02 Oct 2014 08:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई-रिक्शा से बैन हटने से ई-रिक्शा कंपनियां काफी खुश हैं। गुड़गांव में भी ई-रिक्शे का निर्माण होता है। यहां पर ई-रिक्शा निर्माण करने वाले दो प्लांट हैं। कंपनी का कहना है कि पुराने रिक्शों में थोड़ा बदलाव किया जाएगा। जिससे लाइसेंस मिलने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।
विज्ञापन
दिल्ली हाईकोर्ट के ई-रिक्शा पर बैन के बाद गुड़गांव प्लांटों में ई-रिक्शा निर्माण काफी कम हो गया था। बैन हटने से इसमें गति आ गई है। लक्ष्मण विहार स्थित सायरा इलेक्ट्रिक ऑटो कंपनी निर्मित रिक्शों की सबसे अधिक सप्लाई दिल्ली होती थी। बैन के बाद यह बिल्कुल बंद हो गई थी।
विज्ञापन
अब यह फिर से शुरू हो गई है। इससे कंपनी ने राहत की सांस ली है। सायरा इलेक्ट्रिक ऑटो के प्रोपराइटर नितिन कपूर ने बताया कि ई-रिक्शे से बैन हटना काफी सकारात्मक कदम है। कंपनियों को 650, 800 और 1,000 वाट के रिक्शे उत्पादित करने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
पुराने रिक्शों को सड़क पर उतारने के लिए उसके टायरों और लाइटों में बदलाव किया जाएगा। इसके लिए कैंप लगाया जाएगा। उन्होनें बताया कि बैटरी रिक्शा वेलफेयर एसोसिएशन इन बदलावों को अंजाम देगा। इसके बाद इन रिक्शों को लाइसेंस प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब कारोबार भी पटरी पर आ जाएगा।