फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   E-rickshaw: 15 thousand Learning licenses were given in seven days

ई-रिक्शा: सात दिन में दे दिए गए 15 हजार लर्निंग लाइसेंस

Sat, 28 Feb 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 28 Feb 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaw: 15 thousand Learning licenses were given in seven days

दिल्ली परिवहन विभाग ने सात दिनों में 15,742 ई-रिक्शा चालकों को लर्निंग लाइसेंस जारी कर दिए हैं। विभाग की ओर से सभी 13 क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में आयोजित विशेष शिविर में यह लाइसेंस जारी किए गए। सभी चालकों को 30 दिनों के बाद परमानेंट लाइसेंस जारी होंगे, लेकिन इस दौरान उन्हें 10 दिनों का प्रशिक्षण भी लेना होगा।

विज्ञापन


दरअसल, ई-रिक्शा चालकों को लाइसेंस बनवाने में आ रही दिक्कत को देखते हुए परिवहन मंत्री गोपाल राय के निर्देश पर सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में शिविर का आयोजन किया गया था। यह शिविर 22 से 28 फरवरी तक चला। शिविर के तहत परिवहन विभाग को अलग-अलग जगहों पर कुल 19,864 आवेदन मिले थे।
विज्ञापन


जांच के बाद 15,742 लोगों को लाइसेंस जारी कर दिया गया है। बाकी आवेदनों पर काम चल रहा है। विभाग के मुताबिक सभी 13 परिवहन कार्यालयों में शिविर के खत्म होने के बाद भी लाइसेंस बनाने का काम जारी रहेगा। चालक अभी भी लाइसेंस का आवेदन सभी दस्तावेजों के साथ क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों में जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालकों के प्रशिक्षण का काम भी शुरू कर दिया गया है। इसके लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अलावा ई-रिक्शा एसोसिएशन को जिम्मेवारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed