{"_id":"687fba4f761547c6400035c8","slug":"duta-election-activities-intensify-in-du-ndtf-announces-candidates-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-98401-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीयू में डूटा चुनाव की हलचल तेज, एनडीटीएफ ने उम्मीदवार घोषित किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीयू में डूटा चुनाव की हलचल तेज, एनडीटीएफ ने उम्मीदवार घोषित किए
विज्ञापन
एनडीटीएफ ने प्रो. वीएस नेगी को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। डीयू में चार सितंबर को होने वाले दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (डूटा) चुनाव की हलचल तेज हो गई है। एक-एक करके शिक्षक संगठन अपने-अपने उम्मीदवार की घोषणा करने लगे हैं। भाजपा समर्थित एनडीटीएफ शिक्षक संगठन ने मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। संगठन ने प्रोफेसर वीएस नेगी को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया है। वर्तमान में डूटा अध्यक्ष प्रोफेसर एके भागी एनडीटीएफ से ही हैं।
2025-2027 के लिए होने वाले चुनाव में मंगलवार को किरोड़ीमल कॉलेज के सभागार में संगठन के एग्जिक्यूटिव सदस्यों, जोनल सदस्यों व विभिन्न कॉलेजों के यूनिट सदस्यों के सामने डूटा में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार व कार्यकारिणी के लिए छह सदस्यों के नामों की घोषणा की गई। एनडीटीएफ के अध्यक्ष पद के लिए चुने गए उम्मीदवार प्रो. वीएस नेगी भगतसिंह कॉलेज (सांध्य) में भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत है।
वहीं, कार्यकारिणी पदों के लिए डॉ. आकांक्षा खुराना (सहायक प्रोफेसर वाणिज्य विभाग दिल्ली कॉलेज ऑफ आट्र्स एंड कॉमर्स), डॉ. अमित सिंह (सहायक प्रोफेसर, हिंदी विभाग श्याम लाल कॉलेज सांध्य), डॉ. देवेन्द्र कुमार राणा (सहायक प्रोफेसर भौतिकी विभाग आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज), मनीष कुमार (सहायक प्रोफेसर राजनीति विज्ञान विभाग स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज), डॉ. साक्षी यादव (सहायक प्रोफेसर हिंदी विभाग हिंदू कॉलेज), डॉ. संजय कुमार (प्रोफेसर राजनीति विज्ञान विभाग जाकिर हुसैन कॉलेज सांध्य) को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
डूटा व एनडीटीएफ अध्यक्ष प्रो. अजय कुमार भागी ने उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए कहा कि यह चुनाव ऐसे महत्वपूर्ण समय में हो रहा है जब शिक्षकों के लिए नए वेतन आयोग और सेवा शर्तों की घोषणा होनी है। शिक्षकों ने एनडीटीएफ के नेतृत्व वाले डूटा के अथक प्रयासों के परिणाम और लाभ देखे हैं। प्रो भागी ने बताया कि एनडीटीएफ के नेतृत्व वाले डूटा के ठोस और केंद्रित प्रयासों के परिणामस्वरूप विभिन्न मामलों में विस्थापित शिक्षकों को नियुक्तियां मिली हैं। अब जो कार्य रह गए हैं उन पर काम किया जाएगा।