फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dusu and jnu student union election continue

जेएनयू और डीयू में ईवीएम में बंद हुआ फैसला

Fri, 11 Sep 2015 05:13 PM IST
Updated Fri, 11 Sep 2015 05:13 PM IST
विज्ञापन
dusu and jnu student union election continue
देश के सबसे प्रतिष्ठित दिल्ली विश्वविद्यालय और जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्र संघ के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ। डीयू में सुबह 8:30 से शुरू हुअ मतदान दोपहर 12:30 बजे बंद हो गया। जेएनयू में मतदान शाम पांच बजे तक जारी रहा।
विज्ञापन


डूसू चुनाव में इस साल कुल 35 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें अध्यक्ष के लिए 9, उपाध्यक्ष के लिए 8, सचिव के लिए 10 और सह सचिव पद के लिए 8 उम्मीदवार शामिल हैं।
विज्ञापन


चुनाव के लिए जी-जान से जुटे उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला शुक्रवार को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में बंद हो जाएगा। डीयू में मतदान 12:30 बजे बंद हो गया जबकि, सांध्य कॉलेजों में मतदान शाम 3 से 7 बजे तक हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के लाल दुर्ग में छात्रसंघ चुनावों की तैयारियां पूरी कर मतदान कराया गया। सेंट्रल पैनल के चार पदों के लिए 22 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। जबकि 13 स्कूल काउंसलर पदों पर 87 के बीच मुकाबला होगा।

चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए डीयू प्रशासन ने सभी तैयारियां की थीं। पुलिस के साथ मिलकर कैंपस में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए।

शनिवार सुबह शुरु होगी मतगणना

dusu and jnu student union election continue

डूसू के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. डीएस रावत ने बताया कि शुक्रवार को डीयू के लगभग 1.35 लाख छात्र-छात्राएं उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। चुनाव कराने की पूरी तैयार की गई है।

कुल 50 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं जिनमें 42 कॉलेजों में व 8 विभागों में होंगे। कुल 700 ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा। मतदान के तुरंत बाद सभी मशीनें सील कर दी जाएंगी।

मतगणना शनिवार सुबह 8:30 से शुरू होगी और दोपहर 12 बजे तक चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। चुनाव शांतिपूर्वक कराने के लिए सभी कॉलेजों के मतदान केंद्रों पर पुलिस का भारी बंदोबस्त किया गया है।

जेएनयू छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान जारी

dusu and jnu student union election continue

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के लाल दुर्ग में छात्रसंघ चुनावों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सेंट्रल पैनल के चार पदों के लिए 22 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। जबकि 13 स्कूल काउंसलर पदों पर 87 के बीच मुकाबला होगा।

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के लाल दुर्ग में सुबह 9:30 बजे मतदान शुरू हुआ, जो शाम 5:30 बजे तक जारी रहेगा। 8400 मतदाता कैंपस के 13 पोलिंग बूथ पर बैलेट पेपर से प्रत्याशियों का भाग्य बैलेट बॉक्स में बंद करेंगे।

जेएनयू चुनाव कमेटी के मुताबिक, चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव के बीच 1 से 2:30 बजे तक डेढ़ घंटे का ब्रेक भी होगा। प्रेसीडेंशियल डिबेट बृहस्पतिवार सुबह 5 बजे तक जारी रहा। यह बुधवार रात 9:30 बजे शुरू हुआ था।

प्रशासन द्वारा डिबेट के दौरान ढोल, ड्रम आदि ले जाने पर रोक लगा से छात्रों के बीच नाराजगी रही, लेकिन शांतिपूर्ण कैंपेन के लिए प्रबंधन ने चुनाव कमेटी को बधाई भी भेजी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed