{"_id":"5d9d6c7d8ebc3e015d44d255","slug":"dussehra-2019-vijay-goel-crush-ravana-effigy-made-of-single-use-plastic-to-create-awareness","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में पहली बार लगा 30 फुट लंबा प्लास्टिक का रावण, बटन दबाकर किया भस्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में पहली बार लगा 30 फुट लंबा प्लास्टिक का रावण, बटन दबाकर किया भस्म
Wed, 09 Oct 2019 10:43 AM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 09 Oct 2019 10:43 AM IST
विज्ञापन
प्लास्टिक का रावण
- फोटो : पीटीआई
नई दिल्ली के रामलीला मैदान में पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने एक बार प्रयुक्त होने वाली प्लास्टिक के 30 फुट के रावण को जलाया। इस दौरान शहरी विकास मंत्रालय के सचिव डीएस मिश्रा, रामलीला कमेटी से जुड़े ओपी कत्याल व राजेश खन्ना भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विजय गोयल ने बताया कि पुतले का निर्माण सीमेंट मेन्यूफेक्चरिंग एसोसिएशन के सहयोग से किया गया था। इसे एक बटन दबाकर भस्म किया गया। इसका उद्देश्य यह बताना है कि सिंगल यूज प्लास्टिक को सीमेंट इंडस्ट्री में नए ईंधन, फ्यूल की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन
इससे कीमत 20 प्रतिशत कम हो सकती है। मिश्रा ने कहा कि शहरी विकास मंत्रालय ने सीमेंट उद्योग से बात की थी कि एक बार प्रयुक्त होने वाली प्लास्टिक को कैसे फायदेमंद इस्तेमाल में लाया जा सकता है।
विज्ञापन