फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   During Sita's abduction by Ravana Jatayu shouted the war.

जटायु ने ललकारते हुए सीता हरण के दौरान रावण से किया युद्ध

Mon, 19 Oct 2015 05:57 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 19 Oct 2015 05:57 PM IST
विज्ञापन
During Sita's abduction by Ravana Jatayu shouted the war.

श्री दुर्गा रामलीला कमेटी जैकमपुरा में रविवार रात जटायु-रावण युद्ध का मंचन किया गया। सीता का हरण कर ले जा रहे रावण को जटायु ललकारता है। पहले दोनों में संवाद होता है।

विज्ञापन


इसके बाद दोनों में युद्ध छिड़ जाता है। जटायू चौंक के प्रहार कर रावण को लहूलुहान कर देता है। एक बार तो जटायु की चौंच के प्रहारों से रावण कुछ देर के लिए अचेत हो जाता है। लेकिन बाद में वह जटायु के पंख काट देता है।
विज्ञापन


इससे पूर्व सीता हरण का मंचन कि गया। लंका में रावण का दरबार लगा होता है, तभी रावण की बहन शूर्पणखा अपनी कटी नाक के साथ दरबार में विलाप करते हुई पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह लंकेश को बताती है कि ‘भइया दो तपस्वी वन में आए हैं, जैसे ही मैंने तेरा नाम लिया उन्होंने मेरा यह हाल किया’। रावण कहता है क्या तूने ये बात खर-दूषण से नहीं कही। वह कहती है कि भइया पहले मैंने उन्हीं से कहा लेकिन वो युद्ध में काम आ गए।

कुछ देर के लिए रावण सोच में पड़ जाता है। तभी बैकग्राउंड से चौपाई सुनाई देती है। ‘खर-दूषण मोसम बलवंता बिन, भगवान कोई ना मरवंता, खर-दूषण का वध हुआ तो निश्चय ही ये सिद्ध हुआ कि नारायण ने अवतार लिया।


निश्चय ही वो अवतारी हैं तो वैर भाव रखूंगा, मिलेगी मुक्ति मुझे, मरना नहीं स्वर्ग की मुक्ति है’। रावण कहता है ‘कोई काटे बहन की कान नाक और मैं उहें भगवान समझूं, नहीं नहीं ऐसा नहीं हो सकता’।

रावण मन ही मन में कहता है कि मैं सीता का हरण कर लाता हूं और इस कार्य में मेरी मदद मामा मारीच से बढ़कर कोई नहीं कर सकता। वह मामा मारीच के पास जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed