{"_id":"6ad763f39f752246390d4be2","slug":"durga-puja-concludes-in-the-pandals-devotees-flock-to-catch-a-glimpse-of-the-goddess-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-159992-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पंडालों में दुर्गा पूजा संपन्न, मां के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पंडालों में दुर्गा पूजा संपन्न, मां के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बंगाली कलाकारों ने बांधा समां, आज धूमधाम से होगा प्रतिमा विसर्जन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में मंगलवार को दुर्गा पूजा का समापन हो गया। पूजा के अंतिम दिन मां दुर्गा के दर्शन और आराधना के लिए विभिन्न पंडालों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से लेकर देर शाम तक पंडालों में भक्तों की आवाजाही बनी रही। श्रद्धालुओं ने मां की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पश्चिम बंगाल से आए गायकों और कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। बुधवार को मां दुर्गा की प्रतिमाओं का श्रद्धा और उल्लास के साथ विसर्जन किया जाएगा।
दुर्गा पूजा के अंतिम दिन चितरंजन पार्क, करोल बाग, काली बाड़ी पुल, मिंटो रोड, द्वारका, चांदनी चौक और कापसहेड़ा समेत राजधानी के विभिन्न इलाकों में बने पंडालों में रौनक रही। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन करने के साथ पंडालों में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। कई स्थानों पर पश्चिम बंगाल की सांस्कृतिक परंपराओं की झलक देखने को मिली। बंगाली गीत-संगीत और लोक कलाओं पर आधारित प्रस्तुतियों ने उत्सव का माहौल बनाए रखा। प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ दुर्गा पूजा उत्सव का औपचारिक समापन होगा। विसर्जन के दौरान श्रद्धालु मां दुर्गा को विदाई देकर अगले वर्ष फिर आने की प्रार्थना करेंगे।