{"_id":"06adc08ef9df112c983bacc7c9b21c1d","slug":"dumper-crushed-mother-and-son-in-gurgaon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साथ कुचले गए मां-बेटे, एक ने गंवाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साथ कुचले गए मां-बेटे, एक ने गंवाई जान
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 24 Nov 2015 05:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय थाना के गांव बीवां में सोमवार की शाम एक तेज रतार डंपर ने बाइक पर सवार दो लोगों को कुचल दिया। इस दुर्घटना में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाईक पर सवार अन्य एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
घायल व्यक्ति को लोगों की मदद से मांडीखेड़ा के अल आफिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उधर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डंपर को अपने काबू में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम एक तेज रतार डंपर ने बीवां गांव के पुन्हाना रोड पर बाईक पर सवार होकर गांव बसईमेव में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे मां बेटे को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
इस दुर्घटना में 70 वर्षीया बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि महिला का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मांड़ीखेड़ा के अलआफिया अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
वहीं सड़क दुर्घटना को अंजाम देकर डंपर चालक डंपर को छोड़कर मौके से ाग निकला। इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने डंपर को अपने काबू में लेकर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
थाना प्रभारी अशोक कुमार दहिया ने बताया कि बीवां में डंपर और बाईक की भिडंत में मरने वाली महिला की पहचान गांव शिकरावा थाना पुन्हाना निवासी कल्लीदेवी पत्नि बनवारी लाल के रूप में हुई है।
महिला के शव को पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया है। इस संदर्भ में डंपर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। चालक फरार है जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।